फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर शायर राहत इंदौरी को वीजा देने से अमेरिका का इंकार

Wed, 20 Apr 2016 05:21 AM IST
एजेंसी/इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर उर्दू शायर राहत इंदौरी को अमेरिका ने अपने यहां आने के लिए वीजा देने से मना कर दिया। इंदौरी को अगले महीने एक कार्यक्रम के सिलसिले में टेक्सास जाना था। जहां डलास में उनके सम्मान में सात मई को जश्ने इंदौरी कार्यक्रम का आयोजन होना है।
विज्ञापन


66 वर्षीय इंदौरी के मुताबिक, अमेरिका ने उनका वीजा इस आधार पर देने से मना कर दिया कि उन्हें लगता था कि वे कार्यक्रम के बाद अपने देश लौटकर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के दफ्तर में अधिकारियों ने उनका इंटरव्यू लिया, जिसके बाद उन्होंने मेरा पासपोर्ट लौटा दिया।

अधिकारियाें को लगा कि मैं भारत छोड़कर अमेरिका में ही बस जाऊंगा। राहत इंदौरी ने कहा कि मुझे भारतीय होने पर गर्व है। सारी दुनिया में मैं एक भारतीय के तौर पर ही जाना जाता हूं।
विज्ञापन


मैं कभी सपने में भी अपनी मातृभूमि को छोड़ने के बारे में नहीं सोच सकता। उन्होंने कहा कि वह पिछले दस सालों में 11 बार अमेरिका जा चुके हैं और 100 से ज्यादा मुशायरे कर चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें