फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: राउत बोले- पार्टी का भगवान राम से पुराना नाता; शिंदे का जवाब- जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं

Tue, 23 Jan 2024 04:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दावा किया कि भगवान राम के साथ उनकी पार्टी का सबसे पुराना नाता है। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। 
विज्ञापन
संजय राउत, एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि भगवान राम के साथ उनकी पार्टी का संबंध काफी पुराना और भावनात्मक है। उन्होंने दावा किया कि अगर उनकी पार्टी अयोध्या में नहीं होती, तो मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संभव नहीं हो पाती। राज्यसभा सदस्य राउत पार्टी के एक सम्मेलन में बोल रहे थे। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'भगवान राम से हमारा बहुत पुराना नाता है। भगवान राम के साथ शिवसेना का भावनात्मक रूप से बहुत गहरा संबंध है। यह किसी व्यक्ति या पार्टी का नहीं है। अगर किसी का भगवान राम के साथ सबसे पुराना नाता है, तो वह शिवसेना है।' राउत ने दावा किया, 'अगर शिवसेना वहां नहीं होती तो भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा (अयोध्या में मूर्ति) नहीं होती। शिवसेना के बाघों ने साहस दिखाया। जिसकी वजह से आज प्रधानमंत्री भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कर सके।'  

प्रधानमंत्री की मौजूदगी में सोमवार को अयोध्या में रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र भाजपा के बीच राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान को लेकर जुबानी जंग चल रही है। महाराष्ट्र भाजपा ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, विधायक आदित्य ठाकरे और राउत पर आंदोलन में उनके योगदान को लेकर हमला बोला है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) बाबरी मस्जिद को गिराने का श्रेय ले रही है। 
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। जिन लोगों ने राम मंदिर का विरोध किया। उन्हें रामलला का नाम लेने का अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने बालासाहेब ठाकरे और भगवान राम के करोड़ों भक्तों के सपनों को पूरा किया। कल एक ऐतिहासिक दिन था।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें