फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर सीएम ने घोषित किया दो दिन का अवकाश, भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण लिया फैसला

Mon, 06 May 2024 08:01 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मणिपुर के मौसम में आए बदलाव के चलते मणिुपर सीएम ने स्कूल और कॉलेज का दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग ने मणिपुर समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में मंगलवार तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सीएम ने घोषणा की है कि वे प्रभावित लोगों की मदद करेंगे।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के मौसम में आए बदलाव के चलते मणिुपर सीएम ने स्कूल और कॉलेज का दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग ने मणिपुर समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में मंगलवार तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सीएम ने घोषणा की है कि वे प्रभावित लोगों की मदद करेंगे।
विज्ञापन


रविवार को मणिपुर के कई हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिस कारण से कई घर क्षतिग्रस्त हुए, कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। जिसके बाद मौसम विभाग ने भी मणिपुर समेत अन्य पूर्वोत्तर राज्यों को अलर्ट जारी किया है। मंगलवार तक भारी बारी की आशंका बताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद सीएम एन बीरेन सिंह ने भी इसके बाद एक्स पर पोस्ट के जरिए 6 और 7 मई का स्कूल का अवकाश घोषित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में मौजूदा मौसम  के कारण 6 और 7 मई को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। मौजूदा मौसम के स्थिति से उत्पन्न खतरे से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने लिखा कि मैं आग्रह करता हूं कि लोग घरों के अंदर सुरक्षित रहें, साथ ही मौसम की स्थिति से अवगत रहें। राज्य में जान-माल की सुरक्षा और मौसम से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

वहीं एक अधिकारी ने यह भी बताया कि इंफाल के कांचीपुर समेत कई राज्यों में घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, ओले से टिन की छत पर छेद हो गए हैं। यहां तक कि तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में कच्चे घर, झोपडियां आदि उड़ गई हैं। कुछ इलाकों में ओले पड़ने से मोटी सी चादर बिछ गई है। ओलावृष्टि से वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है, चार पहिया वाहनों के शीशे ओलावृष्टि से चटक चुके हैं। तेज हवाओं से कई इलाकों के पेड़ तक उखड़ और गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें