Jobs: आईएमएफ के पूर्व कार्यकारी निदेशक सुरजीत भल्ला ने कहा कि 2004-2013 (यूपीए सरकार) के दौरान सबसे कम नौकरियां सृजित की गईं। मोदी सरकार में रोजगार सृजन रिकॉर्ड पर सबसे अधिक रहा है। भारतीय इतिहास में पहले कभी भी औसत आधार पर इतनी नौकरियां सृजित नहीं हुई हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में अभूतपूर्व संख्या में रोजगार पैदा हो रहे हैं। बीते 7-8 वर्षों में यह संख्या एक करोड़ को छू रही है। यह बात भारत में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पूर्व कार्यकारी निदेशक रहे सुरजीत भल्ला ने रविवार को कही।
विज्ञापन
भल्ला ने कहा, 2004-2013 (यूपीए सरकार) के दौरान सबसे कम नौकरियां सृजित की गईं। मोदी सरकार में रोजगार सृजन रिकॉर्ड पर सबसे अधिक रहा है। भारतीय इतिहास में पहले कभी भी औसत आधार पर इतनी नौकरियां सृजित नहीं हुई हैं। पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व सदस्य भल्ला ने पूर्व पीएम वाजपेयी के कार्यकाल को भी सराहा।
एफडीआई में गिरावट नई नीति के कारण
भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में कमी के बारे में भल्ला ने कहा कि भारत में एफडीआई में गिरावट की अहम वजह सरकार की नई नीति को माना जा सकता है। इसमें निवेश से जुड़ा कोई भी विवाद भारत में ही सुलझाया जाता है। यह ऐसी नीति है, जिस पर भाजपा सरकार को दोबारा विचार करने की जरूरत है। भल्ला ने भविष्यवाणी की कि सत्तारूढ़ भाजपा को सांख्यिकीय संभावना के आधार पर अपने दम पर 330-350 सीटें मिलने की संभावना है।