फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन का कहर: क्या तय समय पर नहीं होगा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, हाईकोर्ट के फैसले पर क्या बोले अनुराग ठाकुर

Fri, 24 Dec 2021 01:44 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2022 में पांच राज्यों के चुनावों को देखते हुए चुनाव आयोग और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की 27 दिसंबर को बैठक होनी है। जिसके बाद फैसला लिया जाएगा कि कोरोना के मद्देनजर राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर फैसला लिया जाएगा।  उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव हैं।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पर कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा मंडरा रहा है। ओमिक्रॉन को बढ़ते खतरे के बीच इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पीएम और चुनाव आयोग से अपील की है कि यूपी चुनाव स्थगित कर दिए जाएं। इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह केवल चुनाव आयोग को तय करना है कि चुनाव होने चाहिए या नहीं। अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा, "जब भारत का चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता लगाता है, तो उन्हें तय करना होता है कि चुनाव कब होंगे।"

विज्ञापन


टैक्स चोरी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा- अनुराग ठाकुर
 गौरतलब है कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के करीबियों पर जीएसटी की छापेमारी हुई जिसमें कथिततौर पर भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। इसको लेकर अनुराग ठाकुर ने बिना नाम लिए सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा, ''कुछ लोगों को बरामद धन के बारे में सवालों के जवाब देने की जरूरत है।'' उन्होंने कहा, "हमारा निरंतर प्रयास है कि इस देश में काम करने वाले लोगों को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस मिले, हमने वन नेशन-वन टैक्स की दिशा में भी काम किया है। टैक्स चोरी करने वालों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा।"

भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव
सपा नेताओं के परिसरों में छापेमारी के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा यूपी चुनाव हार रही है, इसलिए बौखलाहट में वह छापेमार कार्रवाई कर रही है। भाजपा की नीति और नीयत को जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। अगामी चुनावों में जनता भाजपा को मुहंतोड़ जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें