ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) चीफ असदुद्दीन ओवैसी का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वह एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी पुलिस को धमकी भरे लहजे में चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं।
किसे धमका रहे हो मियां?
याद रखना जब-जब इस वीर भूमि पर कोई औरंगजेब और बाबर आएगा तब-तब इस मातृभूमि की कोख से कोई ना कोई वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप और मोदी-योगी बन खड़ा हो जाएगा।
सुनों हम ना डरे थे मुगलों से ना जिन्नावादियों से तो तुमसे क्या खाक डरेंगे! pic.twitter.com/cvbBjqJe53
ओवैसी ने 12 दिसंबर को कानपुर में दिया था ये बयान
असदुद्दीन ओवैसी 12 दिसंबर को कानपुर के दौरे पर आए थे। यहां उन्होंने GIC ग्राउंड, लाल इमली चौराहा पर शोषित वंचित समाज सम्मेलन को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने ये भड़काऊ भाषण दिया था। 11 दिन बाद उनका ये बयान वारयल हो रहा है। करीब 45 मिनट के भाषण के 40 मिनट बाद उन्होंने पुलिस को धमकी भरे अंदाज में चेतावनी दी।
उन्होंने पुलिस के कथित जुल्मों को गिनाते हुए ओवैसी बोले, 'हमारी दाढ़ी तुम्हें नफरत क्यों है, 80 साल के बूढ़े से तुम ये हरकत (दाढ़ी नोचने की) करते हो, मैं पुलिस के उन लोगों से कहना चाहता हूं, याद रखो इस बात को कि हमेशा योगी मुख्यमंत्री नहीं रहेगा, हमेशा मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेगा, याद रखो हम तुम्हारे जुल्म को भूलने वाले नहीं हैं, हम तुम्हारे जुल्म को याद रखेंगे। हम याद रखेंगे, हालात बदलेंगे, जब कौन बचाने आएगा तुमको, जब योगी अपने मठ में चलें जाएंगे, मोदी पहाड़ों में चले जाएंगे, जब कौन आएगा। हम नहीं भूलेंगे, हम याद रखेंगे।'