फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरों की गुणवत्ता से ही है अमर उजाला की पहचान : योगी

Sat, 18 Jan 2020 07:12 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गीडा दफ्तर में अमर उजाला के डिजिटल संस्करण gorakhpur. amarujala.com का लोकार्पण किया। लैपटॉप पर जैसे ही मुख्यमंत्री ने एक क्लिक किया, उनके सामने लगी स्क्रीन पर खबरों के दिखने का सिलसिला शुरू हो गया। शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खबरों की गुणवत्ता से ही अमर उजाला की पहचान है। मुझे पूरा विश्वास है कि डिजिटल संस्करण भी उसी मानदंडों के अनुरूप दिखेगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, उनके साथ एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. एसएन सिंह, एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह, आरपीएम समूह के डायरेक्टर अजय शाही भी थे।

मुख्यमंत्री ने फेसबुक लाइव पर व्यूवर के सवालों का बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने अमर उजाला के प्रकाशन यूनिट को भी देखा और अत्याधुनिक नई मशीन का बटन दबाकर अखबार की प्रकाशित होती प्रतियों को देखा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अब युवा टीवी नहीं देखते हैं। स्मार्ट फोन पर ही वे देश, दुनिया से जुड़ी खबरों को देख लेते हैं। मीडिया के समक्ष बड़ी चुनौती है कि वे सकारात्मक और गुणवात्तापरक खबरें प्रस्तुत करें।

खबरें सकारात्मक होंगी तो बहुत सारे लोगों के जीवन में परिवर्तन ला सकती हैं। अब यह तय करना पड़ेगा कि निर्माण को चुनना है कि विध्वंस को। निर्माण से ही कोई भी जीवित रह सकता है चाहे वह मीडिया ही क्यों न हो? मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सरकार ने डिजिटिलाइशेन के महत्व को समझते हुए ई-ऑफिस की शुरूआत की। आने वाले समय में डिजिटल माध्यम का और ज्यादा उपयोग किया जाएगा।

 

खास बातें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें