फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: EDII की रिपोर्ट का दावा, दस साल में दुनिया के सर्वोत्तम शहरों में शामिल होगी अयोध्या

Sun, 30 Jun 2024 07:49 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

ईडीआईआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि 27 अलग-अलग बिंदुओं को ध्यान में रखकर अयोध्या का विकास किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में अयोध्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में शामिल होगी। 
विज्ञापन
अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर की फोटो। सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून की पहली ही बारिश में अयोध्या में जगह-जगह जलभराव हो गया था। इससे अयोध्या के विकास में जुटी तमाम एजेंसियों की कार्य क्षमता को लेकर गहरे प्रश्न खड़े हो गए थे। लेकिन भारतीय उद्यमिता संस्थान, अहमदाबाद (EDII) ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अगले दस सालों के अंदर अयोध्या दुनिया के सर्वोत्तम शहरों में शामिल होगी, जहां आधुनिक शहरों की सभी विशेषताएं उपलब्ध होंगी। यह पर्यटन की दृष्टि से सबसे बेहतर शहरों में शामिल होगा जहां धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ लोगों के मनोरंजन की भी तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सौर ऊर्जा से शहर की लाइटिंग होने के साथ-साथ नौकायन और अन्य सेवाओं का संचालन भी सौर ऊर्जा से होगा जिससे शहर में कार्बन उत्सर्जन न्यूनतम होगा। 
विज्ञापन


ईडीआईआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि 27 अलग-अलग बिंदुओं को ध्यान में रखकर अयोध्या का विकास किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में अयोध्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में शामिल होगी। यहां पर्यटन के लिए सबसे बेहतर सुविधाएं होंगी। शहर के मूलभूत ढांचे के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा लगभग 85 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं से शहर को बेहतर बनाया जाएगा।

ईडीआई ने अपनी स्टडी में बताया है कि शहर में रोड और पार्किंग, रेल लाइन का दोहरीकरण, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट, गुप्तारघाट, मंदिर संग्रहालय, वैक्स संग्रहालय, सांध्य सरोवर, अयोध्या बाजार, 37 धार्मिक स्थलों का पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण, 25 पौराणिक एवं 39 चौराहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, साउंड लाइट शो के साथ वाटर स्पोर्ट्स और सरयू में क्रूज का संचालन, सरयू के घाटों पर 500 प्रीफैब शौचालय की स्थापना, परिक्रमा मार्गों का विकास, विभिन्न मंदिरों का सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास, 140 भाषाओं में मौसम का पूर्वानुमान, सोलर बोट्स का संचालन, 28 भाषाओं में पथ प्रदर्शक बोर्ड, हेलीकॉप्टर की सुविधा, ई-कार्ट सुविधा, दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के लिए व्हीलचेयर, रेल ओवरब्रिज, लक्ष्मण पथ का निर्माण, सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, कैफेटेरिया एवं ओपन थियेटर की सुविधाएं, सफाई मित्रों की तैनाती और स्ट्रीट लाईट जैसे अन्य प्रोजेक्ट शामिल हैं।
विज्ञापन


वैश्विक मानकों को ध्यान में रखकर बनी हैं परियोजनाएं
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शहर की परियोजनाएं विश्वस्तरीय हैं। इसके लिए अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इंटरनेशनल बस स्टेशन का विकास किया जा रहा है। इसमें पहले फेज का कार्य पूर्ण हो चुका है। अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन को देशभर के प्रमुख शहरों के साथ निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक मानकों को ध्यान में रखकर उसका पुनर्विकास किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें