फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों ने एयर इंडिया विमान में स्टाफ से की बदतमीजी, दरवाजा खोलने की भी कोशिश की, देखें वीडियो

Sat, 04 Jan 2020 08:02 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

एयर इंडिया के विमान के तकनीकी कारणों से उड़ान भरने में हुई देरी से कुछ यात्री अपना आपा खो बैठे। विमानन कंपनी के मुताबिक कुछ यात्रियों ने केबिन क्रू के सदस्यों के साथ बदतमीजी की। यही नहीं उन्होंने दिल्ली से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के बोइंग 747 विमान के कॉकपिट का दरवाजा तोड़ने की भी धमकी दी। इसके अलावा यात्रियों ने विमान का निकास द्वार खोलने की कोशिश भी की।

विज्ञापन


एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया, 'गुरुवार यानी 2 जनवरी को एआई865 विमान में तकनीकी कारणों की वजह से देरी हो गई थी। उसे वापस बे में लौटना पड़ा। इसके बाद यात्रियों ने शोर मचाना और कॉकपिट का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं उन्होंने पायलट को बाहर निकलने की धमकी भी दी।'

 

सोशल मीडिया पर भी कुछ लोगों ने इससे संबंधित वीडियो शेयर किए हैं। 

 

अधिकारी ने कहा, 'एक पुरुष यात्री ने तो यह भी कहा कि अगर पायलट बाहर नहीं आता है, तो वह कॉकपिट का दरवाजा भी तोड़ देगा। ऐसे में स्थिति और खराब हो सकती थी।' इसके अलावा एक महिला यात्री ने भी केबिन क्रू की एक सदस्य से बदतमीजी भी की। उसने निकास द्वार खोलने के लिए स्टाफ के साथ हाथापाई की। 

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि क्रू सदस्यों को पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीजीसीए ने भी एयर इंडिया को बदतमीजी करने वाले यात्रियों के खिलाफ कदम उठाने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें