फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के अमरेली जिले में तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा

Sat, 04 Jan 2020 07:28 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
विज्ञापन
तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात के अमरेली जिले से महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने की खबर है। यह मूर्ति हरि कृष्णा झील में लगी थी। पुलिस ने अनुसार बापू के प्रतिमा को शुक्रवार देर रात कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि यह प्रतिमा 2018 में हरि कृष्णा झील के पास एक बगीचे में स्थापित की गई थी। इस प्रतिमा को सूरत स्थित हीरा व्यापारी सोजीभाई ढोलकिया के ढोलकिया फाउंडेशन द्वारा तैयार किया गया था और इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। अधिकारी ने कहा पुलिस द्वारा दोषियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं और फिलहाल एक डायरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




सब इंस्पेक्टर वाईपी गोहिल ने कहा कि यह झील के निर्माण से दुखी लोगों या असामाजिक तत्वों की करतूत हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें