फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET-UG Row: उत्तर प्रदेश पर थरूर के पोस्ट से विवाद, हरदीप सिंह पुरी बोले- आत्ममंथन की जरूरत है मेरे दोस्त

Sun, 23 Jun 2024 11:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

NEET-UG Row: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर पर एक पोस्ट को लेकर पलटवार किया है।  पुरी ने उनसे कहा कि क्या आप इस स्तर तक जाना चाहते हैं? उत्तर प्रदेश न केवल हमारी सभ्यता में अपने योगदान के लिए जाना जाता है, बल्कि इसने असंख्य साहित्यिक, राजनीति दिग्गजों और उपलब्धि हासिल करने वालों को भी जन्म दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को नीट-यूजी पेपर लीक विवाद के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, इस पोस्ट में एक सवाल पूछा गया कि उत्तर प्रदेश किसे कहते हैं? जवाब में लिखा गया था कि वो प्रदेश जहां परीक्षा से पहले उततर पता चल जाए उसे उत्तर प्रदेश कहते हैं। अब कांग्रेस नेता के इस पोस्ट पर भाजपा के नेताओं ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उनके पोस्ट पर पलटवार करते हुए लिखा, सीरियसली कहूं तो शशि थरूर क्या आप इस स्तर तक जाना चाहते हैं? उत्तर प्रदेश न केवल हमारी सभ्यता में अपने योगदान के लिए जाना जाता है, बल्कि इसने असंख्य साहित्यिक, राजनीति दिग्गजों और उपलब्धि हासिल करने वालों को भी जन्म दिया है। यह कांग्रेस के पहले परिवार का भी घर है, जिन्हें आपकी पार्टी के सभी नेता नमन करते हैं। मुझे हैरानी है कि सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में शिक्षित होने के बावजूद आपने पूरे राज्य पर इस तरह की टिप्पणी करना चुना। गंभीर आत्ममंथन की जरूरत है मेरे दोस्त।

  


इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भी कांग्रेस नेता की पोस्ट प्रतिक्रिया देते हुए  लिखा, मुझे अपने राज्य और उसके लोगों को इस तरह की निंदरनीय टिप्पणियों के साथ नीचा दिखाने में कोई मजाक नहीं लगता। उत्तर प्रदेश का ऐसा अपमान निंदनीय है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। 

विज्ञापन


वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी कांग्रेस नेता शशि थरूर के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और लिखा कि भारतीयों को शर्मिंदा करने की बेशर्मी भरी राजनीति - यही कांग्रेस का तरीका है, जिसे इस स्व-घोषित वैश्विक नागरिक ने बखूबी प्रदर्शित किया है। कुछ महीने पहले ही कांग्रेस के एक और 'वैश्विक नागरिक' पित्रोदा ने भारतीयों को अफ्रीकी, चीनी, मध्य पूर्वी आदि बताया था, इस तरह की श्रेष्ठता की भावना कांग्रेस के डीएनए में गहराई से समाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें