फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

स्वास्थ्य मंत्रालय: 15-18 साल के किशोरों के लिए टीके और बुजुर्गों-फ्रंटलाइन वर्कर्स की प्रिकॉशन डोज के लिए गाइडलाइंस जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 27 Dec 2021 06:28 PM IST

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण 3 जनवरी से शुरू किए जाने का एलान किया था। वहीं, 60 साल से ऊपर के किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए 10 जनवरी से प्रिकॉशन डोज का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
15-18 साल के बच्चों, बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए कोरोनावायरस वैक्सिनेशन के लिए गाइडलाइंस जारी। - फोटो : अमर उजाला।


कोविन एप के फीचर्स में क्या बदलाव किए जाएंगे?

1. हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ऊपर के बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों के लिए
  • सभी हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ऊपर के बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों को कोरोना का डोज बुक करने की सुविधा उनके पुराने अकाउंट से ही मिल जाएगी। 
  • प्रावधान के मुताबिक, जिन लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगे कम से कम नौ महीने हो गए होंगे उन्हें ही कोविन सिस्टम पर प्रिकॉशन डोज के लिए योग्य माना जाएगा। 
  • अगर योग्य लाभार्थियों की प्रिकॉशन डोज का समय आ गया है, तो उन्हें इस बारे में याद दिलाने के लिए कोविन सिस्टम की तरफ से खुद एसएमएस भेजा जाएगा।
  • वैक्सिनेशन के लिए ऑनलाइन या सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट बुक कराए जा सकते हैं।
  • जिन लोगों को कोरोना की प्रिकॉशन डोज दी जाएगी, उनके कोरोनावायरस वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट में इसकी पूरी जानकारी मुहैया होगी।
2. 15-18 साल वाले नए लाभार्थियों के लिए
  • 15 साल से ऊपर के सभी किशोर कोविन पर रजिस्टर कर सकेंगे। दूसरे शब्दों में समझें तो जिन भी लोगों का जन्म 2007 से पहले हुआ है, वो टीके के लिए पात्र माने जाएंगे। 
  • लाभार्थी खुद ही रजिस्टर कर सकते हैं। ऑनलाइन तरीके से किसी के कोविन पर पहले से बने अकाउंट से भी या फिर अपना एक नया अकाउंट बनाकर। हालांकि, नए अकाउंट के लिए उन्हें किसी यूनीक नंबर से रजिस्टर करना होगा। यह सुविधा फिलहाल सभी नागरिकों के लिए दी गई है। 
  • इस तरह के लाभार्थी टीकाकरण केंद्र पर भी सत्यापन कराकर रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। 
  • इस तरह के लाभार्थियों के लिए टीकाकरण का विकल्प सिर्फ कोवाक्सिन है, क्योंकि 15-17 आयु वर्ग के लिए फिलहाल सिर्फ इसी वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next