फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोमर बोले: कृषि संबंधित मुद्दों पर हम संसद में चर्चा करने के लिए तैयार, विपक्ष का व्यवहार अलोकतांत्रिक

Tue, 10 Aug 2021 07:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने मंगलवार को कांग्रेस, आप और टीएमसी जैसे दलों के नेताओं के व्यवहार को अलोकतांत्रिक करार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों में कुछ भी काला नहीं है। 
विज्ञापन
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेंद्र तोमर ने कहा कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से तेंद्र सरकार कह रही है कि कृषि से संबंधित किसी भी मुद्दे पर हम विस्तृत चर्चा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज राज्यसभा में कृषि पर चर्चा की मांग स्वीकार की गई थी। जैसे ही यह शुरू हुई, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अलोकतांत्रिक व्यवहार करने लगे। 

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस यह तथ्य स्वीकार नहीं कर पा रही है कि किसान सरकार की नई नीतियों के साथ समृद्ध हो रहा है। राज्यसभा में कांग्रेस और टीएमसी का व्यहार लोकतंत्र का अपमान है और यह सिद्ध करता है कि नए कृषि कानूनों में कुछ भी काला नहीं है। इन कानूनों में काला केवल विपक्षी नेताओं के नजरिए से ही दिख सकता है।



 

बता दें कि राज्यसभा में दोपहर के भोजन के बाद कार्यवाही शुरू होने पर कृषि संबंधित समस्याओं पर चर्चा शुरू हुई। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्य नए कृषि कानूनों को 'काला कानून' बताते हुए नारेबाजी करने लगे और एक सांसद तो महासचिव की मेज पर ही चढ़ गए। इस दौरान आसन की ओर रूल बुक भी फेंकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें