उत्तरी कोलकाता के गणेश टॉकीज के पास एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा करीब 12 बजकर 30 मिनट पर गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 85 लोगों के घायल होने की सूचना भी है। लोगों की मौत की पुष्टि खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की है।
As of now 21 are dead, 85 injured out of which 2 are very serious: WB CM #Kolkata pic.twitter.com/GpEbIFXfAD— ANI (@ANI_news) 31 March 2016
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक इस फ्लाईओवर के नीचे करीब 150 लोग दबे हुए हैं। बता दें कि कोलकाता के जिस इलाके में यह दुर्घटना हुई है वह बहुत ही घनी आबादी वाला इलाका है, जिसकी वजह से राहत और बचाव कार्य में परेशानी भी आ रही है।
विदेश दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर इस घटना पर खेद प्रकट किया है...
Shocked & saddened by collapse of under construction flyover in Kolkata. Took stock of the situation & rescue operations.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 31, 2016
My thoughts are with the families of those who lost their lives in Kolkata. May the injured recover at the earliest.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 31, 2016
कैसे गिरा फ्लाईओवर देखें सीसीटीवी फुटेज-
#WATCH CCTV footage of the bridge collapsing near Ganesh Talkies in #Kolkatahttps://t.co/4M3JG324OX
— ANI (@ANI_news) March 31, 2016
सेना की चार टुकड़ियां मौके पर
- फोटो : ANI
फ्लाईओवर गिरने से किस तरह की तबाही हुई है इसका मंजर आप तस्वीरों में आसानी से देख सकते हैं। बता दें कि घटना के बाद मुख्य सचिव और गृहसचिव मौके पर मौजूद हैं। वहीं सीएम ममता बनर्जी अपना चुनावी दौरा छोड़कर कोलकाता पहुंच चुकी हैं और जल्द ही उनके मौके पर पहुंचने की खबर है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने के दौरान बहुत तेज आवाज आई, जैसे कोई बम फटा हो। सारा इलाका धूल में भरा दिखाई दे रहा था। सेना की 4 टुकड़ियां राहत और बचाव का काम कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर का जो हिस्सा ढहा है उसकी ढलाई कल रात ही की गई थी और आज यह गिर गया। ऐसे में यह घटना निर्माण में एक बड़ी कमी के रूप में देखा जा रहा है।
देखें वीडियो में राहत व बचाव कार्य-
WATCH: Rescue ops underway for those trapped under debris after under-construction bridge collapses in North Kolkatahttps://t.co/t96fZB3Qpr
— ANI (@ANI_news) March 31, 2016
भाजपा ने लगाया राज्य सरकार पर आरोप
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो व भाजपा प्रवक्ता कैलाश विजयवर्गीय ने इस हादसे के लिए ममता सरकार पर आरोप लगाया। दोनों का ही कहना है कि इस फ्लाईओवर का निर्माण कानून का उल्लंघन करके हो रहा था, वह भी बिना किसी सही योजना के।
उन्होंने ये भी कहा कि यह पूरी तरह से राज्य सरकार की लापरवाही है। बाबुल सुप्रियो ने कहा कि रिहाइशी इलाके में आप फ्लाईओवर बनाने की प्लानिंग भी कैसे कर सकते हैं। यह घरों की खिड़कियों तक को छू रहा था। मेरी आंटी वहां रहती हैं।
वहीं कैलाश विजय वर्गीय ने तो इस निर्माण से जुड़े अधिकारियों व मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तक कर डाली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी ये जानकारी दी कि उनकी एनडीआरएफ टीम से बातचीत हुई है और अब एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य कर रही हैं।