24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था। रूस को यूक्रेन में अपने सैन्य अभियानों को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा है। आईसीजे ने भी रूस को हमले रोकने का आदेश जारी किया है।
यूक्रेन में रूस के हमलों के बीच जान गंवाने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौडरम का शव 21 मार्च को भारत पहुंचेगा। नवीन का शव 21 मार्च को बेंगलुरु पहुंचेगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नवीन खारकीव मेडिकल यूनिवर्सिटी में अंतिम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
इस बीच यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को एक और एडवाइजरी जारी की। इसमें बताया गया है कि दूतावास में कामकाज जारी है। साथ ही एडवाइजरी में विवरण जारी कर युद्ध के फंसे भारतीयों को दूतावास से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
दूतावास ने ट्वीट किया, ''भारतीय दूतावास में कामकाज जारी है। दूतावास से ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। ईमेल आईडी consl.kyiv@mea.gov.in बताई गई। साथ ही मदद के लिए व्हाट्सएप पर भी संपर्क करने के बारे में बताया गया। नंबर +380933559958, +919205290802, +917428022564 जारी किए गए। इन पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
बड़ी तादाद में भारतीयों की हुई देश वापसी
इससे पहले यूक्रेन में संघर्ष के बाद भारत सरकार ने 22,500 भारतीय नागरिकों सुरक्षित घर वापस लाने में सफलता हासिल की थी। आपरेशन गंगा के तहत निकाले गए लोगों में ज्यादातर मेडिकल छात्र थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ब्रीफिंग के दौरान यूक्रेन की स्थिति पर भारत के रुख को दोहराया था। उन्होंने यह भी कहा था कूटनीति और बातचीत के माध्यम से ही मसले का हल निकाला जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ अपनी बातचीत में भी इस पर जोर दिया था।
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी
24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था। रूस को यूक्रेन में अपने सैन्य अभियानों को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा है। आईसीजे ने भी रूस को हमले रोकने का आदेश जारी किया है।