पुलिस ने बताया कि किंडो की कंपनी ने जाली दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न निवेशकों या कर्जदाताओं से 109 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए। आरोप है कि वांछित समूह को ऋण देने के बजाय उसने यह राशि अपने रिश्तेदारों को दे दी।
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में निजी माइक्रोफाइनेंस फर्म से जुड़ी संबंध फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एमडी पर लोन देने के नाम पर 109 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और गबन का आरोप है। मामले में ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दीपक किंडो को गिरफ्तार किया है। वह एक साल से अधिक समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस के मुताबिक, संबंध फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक किंडो को गिरफ्तार किया गया है। फर्म का काम स्वयं सहायता समूहों और समाज के कमजोर वर्गों को कर्ज देने के लिए अलग-अलग स्रोतों से धन जुटाना था।
पुलिस ने बताया कि किंडो की कंपनी ने जाली दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न निवेशकों या कर्जदाताओं से 109 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए। आरोप है कि वांछित समूह को ऋण देने के बजाय उसने यह राशि अपने रिश्तेदारों को दे दीं। इसके अलावा उसने एक मोटी रकम संबंध की सहायक कंपनियों के खातों में भी जमा कराई।