फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबंधों में मजबूती: ब्रिटिश विदेश मंत्री बोलीं- भारत और ब्रिटेन के लोकतंत्र दुनिया को सुरक्षित और समृद्ध बना सकते हैं

Sun, 24 Oct 2021 01:59 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई

सार

विदेश मंत्री एलिजाबेथ ट्रस ने कहा कि ब्रिटेन और भारत जैसे देश स्वतंत्रता और लोकतंत्र में विश्वास करते हैं और दुनिया को सुरक्षित और समृद्ध बना सकते हैं। यह ब्रिटेन और भारत का मिशन भी है।' उन्होंने कहा कि 'दोनों देश अर्थव्यवस्था, रक्षा, व्यापार और जलवायु के क्षेत्रों में एक नए व्यापार सौदे पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
ब्रिटिश विदेश मंत्री एलिजाबेथ ट्रस और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की विदेश मंत्री एलिजाबेथ ट्रस ने शनिवार को कहा कि उनका देश और भारत स्वतंत्रता तथा लोकतंत्र में विश्वास करते हैं और दुनिया को सुरक्षित और समृद्ध बना सकते हैं। वह यहां एचएमएस डिफेंडर में आयोजित एक स्वागत समारोह में बोल रही थीं, जहां ब्रिटेन और भारत के उद्योगपतियों की मुलाकात हुई।

विज्ञापन


विदेश मंत्री एलिजाबेथ ट्रस ने ट्वीट किया 'मैंने आज मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में 2008 के आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की याद में पुष्पांजलि अर्पित की। हम उन्हें कभी नहीं भूलेंगे। ब्रिटेन और भारत दोनों देश सुरक्षित रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा पर एक साथ काम कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'ब्रिटेन और भारत जैसे देश स्वतंत्रता और लोकतंत्र में विश्वास करते हैं और दुनिया को सुरक्षित और समृद्ध बना सकते हैं। यह ब्रिटेन और भारत का मिशन भी है।' उन्होंने कहा कि 'दोनों देश अर्थव्यवस्था, रक्षा, व्यापार और जलवायु के क्षेत्रों में एक नए व्यापार सौदे पर काम कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा कि 'भारत ब्रिटने में दूसरा सबसे बड़ा निवेशक है और मैं भारत में और अधिक ब्रिटेन का निवेश देखना चाहती हूं। यूनिकॉर्न की संख्या के मामले में ब्रिटेन तीसरा सबसे बड़ा देश है जबकि भारत में स्टार्टअप के मामले में तीसरा सबसे बड़ा देश है। यदि हम अपने संसाधनों और संपत्तियों को एक साथ लाएं तो हम और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। मैंने भारतीय वित्त मंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात की और इस बारे में बात की कि प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में हमारी साझेदारी को कैसे मजबूत किया जाए।'
विज्ञापन


ब्रिटिश उच्चायुक्त के मीडिया विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 2020 में 18 अरब से अधिक के द्विपक्षीय व्यापार के साथ यूके-भारत आर्थिक संबंध पहले से ही मजबूत हैं, एक-दूसरे की अर्थव्यवस्थाओं में लगभग पांच लाख नौकरियों का समर्थन करते हैं।

अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने 2030 तक यूके-भारत व्यापार के मूल्य को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है, और इस साल के अंत तक एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत शुरू करने के अपने साझा इरादे की भी घोषणा की है। 

हिंद-प्रशांत में भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है ब्रिटेन: लिज ट्रस
भारत के साथ मजबूत रक्षा साझेदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने कहा, हम हिंद प्रशांत क्षेत्र में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ मिलकर काम करने को इच्छुक हैं। रक्षा के अलावा आर्थिक व तकनीक के क्षेत्र में भी हम आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

भारत में विमानवाहक पोत एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ के नेतृत्व वाले कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के मुंबई में प्रमुख बंदरगाह की यात्रा पर ट्रस ने कहा, ब्रिटेन और भारत के बीच सशक्त रक्षा एवं सुरक्षा साझेदारी हमारे आर्थिक संबंधों को और मजबूत करती है। इससे दोनों देशों के साथ साथ व्यापक क्षेत्र भी सुरक्षित बनता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें