फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ब्लैकमेल और ब्रिटेन में वर्चुअली शादी की वजह हुई युवती की हत्या!, होटल मालिक से की जा रही पूछताछ

Thu, 12 Sep 2024 10:51 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नागपुर में एक 25 साल की युवती की हत्या के मामले की जांच करते हुए पुलिस के हाथ कुछ अहम सबूत लगे हैं। पुलिस के मुताबिक युवती ने ब्रिटेन के एक शख्स के साथ वर्चुअली शादी की थी, जबकि वो अपने पिछले रिश्ते के होटल मालिक को ब्लैकमेल भी कर रही थी।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर में एक होटल मालिक की तरफ से कथित तौर पर 25 साल युवती की हत्या की जांच कर रही पुलिस को ब्रिटेन से जुड़े एक लिंक का पता चला है। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी साझा की है। बता दें कि नागपुर का रहने वाला महेश केशवराव वडस्कर, जो यहां से लगभग 50 किमी दूर रामटेक शहर में एक होटल के मालिक हैं। उसे हाल ही में प्रिया बागड़े की जहर देकर हत्या करने और पिछले महीने उसके शव को दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


महेश को ब्लैकमेल कर रही थी प्रिया
पुलिस ने पहले कहा था कि महेश वडस्कर और प्रिया बागड़े के बीच संबंध थे, लेकिन पिछले साल गर्भपात कराने के बाद से वह कथित तौर पर उसे ब्लैकमेल कर रही थी। पुलिस ने कहा कि महेश वडस्कर इस बात से परेशानी थी कि प्रिया बागड़े ने फेसबुक पर 70 वर्षीय ब्रिटेन के निवासी जॉन ग्लक से दोस्ती की और उससे वर्चुअली शादी कर ली। 

युवती ने ब्रिटेन के शख्स से की थी वर्चुअली शादी
मनकापुर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि युवती ने अपना नाम भी बदलकर प्रिया ग्लक रख लिया। अधिकारी ने बताया जॉन ग्लक सेवानिवृत्त है और अकेले रहता है, वो प्रिया बागड़े को हर महीने 20,000 रुपये भेजता था। इन सब के बीच जब 16 अगस्त को प्रिया रामटेक में महेश वडास्कर के टर्निंग प्वाइंट होटल में उससे मिलने गई, तो उसने उसे जहर देकर मार डाला और शव को एक सुनसान जगह पर दफना दिया।
विज्ञापन


आखिरी मोबाइल फोन लोकेशन से हुआ खुलासा
पुलिस ने इस मामले में प्रिया बागड़े के आखिरी मोबाइल फोन लोकेशन समेत कई इनपुट की मदद से महेश वडास्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें