फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस गांव में दिखी 'रहस्यमय उड़न तश्तरी', देखने वाले हैरान!

Thu, 07 Jul 2016 02:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
बादलों के बीच दिखी उड़न तश्तरी - फोटो : ब्यूरो/ कासगंज
विज्ञापन
यूपी के कासगंज जिला के गांव नगरिया में बादलों की अठखेलियों के बीच बनी उड़न तश्तरी जैसी आकृति चर्चा का विषय बनी है। कुछ लोगों के इसे देखने की चर्चा कही जा रही है लेकिन देखने वाला कोई सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर नगरिया के गांव के कैप्शन के साथ वायरल यह फोटो जिलाधिकारी के पास भी पहुंची, उन्होंने सही स्थिति की जानकारी करने के लिए पुलिस को गांव में भेजा।
हालांकि यह तस्वीर किसने खींची और किस-किस ने देखी, किसने इसे वायरल किया यह स्थिति साफ नहीं हो पाई है।

पहली नजर में बादलों और उससे पीछे से आ रही सूर्य किरणों की रोशनी से इसका थ्री डी स्वरूप दिख रहा है। यह तस्वीर कासगंज के जिलाधिकारी के पास भी पहुंची जिसके बाद उन्होंने इस मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो

जिलाधिकारी के विजेंद्र पांडियन ने बताया कि उनके पास भी सोशल मीडिया पर वायरल यह फोटो पहुंचा है, अब यह नगरिया का ही है या कहीं ओर का इसकी जानकारी कराई जा रही है।

पुलिस को भी गांव में भेजा है, ताकि इसे वायरल करने वाले का पता चल सके। केए कालेज में भूगोल के प्रवक्ता डाक्टर विष्णु तोमर का कहना है कि बादलों से इंद्रधनुष के साथ कई तरह की आकृतियां बन जाती हैं।

कभी घोड़े तो कभी किसी देवता जैसी वह नजर आती है। विश्व में उड़न तश्तरियां देखे जाने की बातें सुनी गई हैं, इस इलाके में ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें