फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में 8 मृत पेंशनधारकों को जीवित पाया गया

Thu, 07 Jul 2016 02:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : getty images
विज्ञापन
अपना नाम मृत लोगों की सूची से हटवाने और अपनी पेंशन को बहाल कराने के लिए राजस्थान से आए लोगों के एक समूह ने कल दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, राजस्थान के 8 जिंदा पेंशनधारकों को मृत लोगों की सूची में शामिल पाया गया। वर्तमान समय में पूरे राजस्थान में 10 लाख पेंशनधारक हैं।

जिनमे से तीन लाख पेंशनधारकों को मृत लोगों की सूची में पाया गया। यह सभी तीन लाख लोग जीवित हैं। राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी गलती को स्वीकार किया और सभी मृत लोगों की पेंशन को बहाल करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारीयों ने पेंशनधारकों को आश्वासन दिया

प्रदर्शन - फोटो : getty images
अधिका‌रियों ने बताया की वह जल्द ही सभी पेंशनधारकों का व्यक्तिगत रूप से रि-वेरीफिकेंशन करेंगे और जल्द ही सभी पेंशनधारकों की पेंशन बहाल करेंगं।

अधिकारीयों के आश्वासन पर विश्वास न करते हुए पेंशनधारकों ने कहा है कि उनकी पेंशन रद्द करने के लिए सरकार ही जिम्मेदार है। हम इस मामले में आश्वासन नहीं जवाबदेही चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि आय के स्रोत के बिना हमें कई महीनों तक आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है जिसकी जिम्मेदार राजस्थान सरकार है। इन पेंशनधारकों ने सरकार से मुआवजे के साथ पेंशन बहाल करने की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें