यूपी के कासगंज जिला के गांव नगरिया में बादलों की अठखेलियों के बीच बनी उड़न तश्तरी जैसी आकृति चर्चा का विषय बनी है। कुछ लोगों के इसे देखने की चर्चा कही जा रही है लेकिन देखने वाला कोई सामने नहीं आया है।
सोशल मीडिया पर नगरिया के गांव के कैप्शन के साथ वायरल यह फोटो जिलाधिकारी के पास भी पहुंची, उन्होंने सही स्थिति की जानकारी करने के लिए पुलिस को गांव में भेजा।
हालांकि यह तस्वीर किसने खींची और किस-किस ने देखी, किसने इसे वायरल किया यह स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
पहली नजर में बादलों और उससे पीछे से आ रही सूर्य किरणों की रोशनी से इसका थ्री डी स्वरूप दिख रहा है। यह तस्वीर कासगंज के जिलाधिकारी के पास भी पहुंची जिसके बाद उन्होंने इस मामले की जांच कराने की बात कही है।