फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव बोले: 370 के बाद अब सरकार का अगला एजेंडा ‘समान नागरिक संहिता’ होना चाहिए

Wed, 09 Oct 2019 10:20 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-उद्धव ठाकरे
विज्ञापन

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को विजयादशमी के मौके पर पारंपरिक रैली को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने मोदी सरकार से देश में सामान नागरिक संहिता लागू करने की मांग की। वहीं भाजपा के साथ किए गए गठबंधन को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि लोग पूछते है कि हमने भाजपा के साथ गठबंधन क्यों किया। इसके जवाब में मैं कह सकता हूं कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर बड़ा काम किया है। हमे खुशी है कि हम उनके इस काम में सहभागी बने।

विज्ञापन

राम के नाम पर राजनीति नहीं करते 
अयोध्या में राम के मंदिर के निर्माण के विषय में उन्होंने कहा कि वे हमेशा राम मंदिर के निर्माण के लिए आवाज उठाते रहते हैं। वे अपनी इस आवाज को जब तक उठाते रहेंगे, जब तक मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता है। राम केवल एक नाम नहीं हैं, बल्कि ये हमारी आस्था है। हमने कभी भी उनके नाम का इस्तेमाल राजनीति करने में नहीं किया। 

विपक्षियों पर जमकर साधा निशाना
उद्धव ने कांग्रेस, एनसीपी और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या आपको लगता है कि शरद पवार और मायावती देश को चलाने में सक्षम हैं? इसीलिए मैंने भाजपा के साथ केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर गठबंधन किया है। आज देख लीजिए देश कैसा चल रहा है। उद्धव ने कहा, भाजपा-शिवसेना का गठबंधन वास्तविक है। उनका यह गठबंधन उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के जैसे नहीं है। जो सत्ता के लालच में किया गया हो, इसीलिए लोगों ने उन्हें खारिज कर दिया। 

सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ है शिवसेना '

उद्धव ने कहा कि शिवसेना ने कई बार विपक्ष की भूमिका निभाई है लेकिन वह सत्ता के दुरुपयोग और बदले की राजनीति के खिलाफ हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दुरुपयोग के बारे में नहीं जानता लेकिन सीबीआई का दुरुपयोग कोई नयी बात नहीं है। आप जो बोएंगे वहीं आप काटेंगे। 
विज्ञापन


राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए ईडी का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों पर ठाकरे ने कहा कि ये राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं कौन? क्या ये पाक-साफ हैं? उन्होंने कहा कि पाक-साफ नेताओं को कोई निशाना नहीं बना रहा। क्या आप इस बात से सहमत हैं कि ईडी के राडार पर जितने भी हैं वे दागी नहीं है?

'शिवसेना की विचारधारा हर वार्ड में पहुंचे'

आने वाले विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि शिवसेना को महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि तैयार रहने का मतलब चुनाव लड़ना, या जीतना अथवा हारना नहीं है। मैं चाहता हूं कि शिवसेना की विचारधारा प्रत्येक वार्ड में पहुंचे।

फसल बीमा के मुद्दे पर पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकार अपनी उपलब्धियों का प्रचार करती है, तो जमीन पर किए गए काम दिखते हैं। मैं सरकार के समक्ष जनता के मुद्दे उठाता रहूंगा।

बता दें कि महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और 24 अक्तूबर को नतीजे आएंगे। यहां पर शिवसेना 124 और भाजपा 150 सीटों चुनाव लड़ रही है। 14 सीटें सहयोगी दलों को दी गई हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें