दुनिया में सैकड़ों कोरोना वायरस हैं जिनसे बिल्ली, ऊंट, सुअर और चमगादड़ जैसे जानवरों में बीमारी फैलती है लेकिन अब तक सात ऐसे कोरोना वायरस पाए गए हैं कि जिनसे व्यक्ति में इंफेक्शन फैला है। आइए जानते हैं कि कौन-से वो वायरस और क्या हैं उनके लक्षण...
क्या होता है कोरोना वायरस?
आरएनए वायरस का बड़ा परिवार कोरोना वायरस है जो कि जानवरों और इंसानों को संक्रमित करता है। इंसानों में वायरस सामान्य जुकाम जैसी बीमारी का ही कारण बनता है लेकिन पिछले दो दशकों से कोरोना वायरस गंभीर बीमारी का कारण बन रहा है जिससे मौत होने की भी संभावना होती है। इसमें सार्स-कोव, एमईआरएस, और सार्स-कोव 2 जैसे बीमारी शामिल है।