फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: पुष्पक एक्सप्रेस में दुष्कर्म मामले में दो और गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Mon, 11 Oct 2021 05:54 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी,मुंबई।

सार

अचानक हुई इस तरह की घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। यात्रियों को लूटने के बाद लुटेरों ने ट्रेन से यात्रा कर रही एक 20 वर्षीय महिला के साथ पहले तो बदसलूकी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में लूटपाट के बाद 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक की तलाश जारी है। बता दें कि बीते शुक्रवार को आठ बदमाशों ने इगतपुरी-कसारा स्टेशनों के बीच करीब आठ बजे यात्रियों को लूट लिया। घाट इलाका होने की वजह से रात में यहां यात्रियों को किसी तरह की कोई मदद नहीं मिल पाई थी। 

विज्ञापन


चलती ट्रेन में लड़की से दुष्कर्म
अचानक हुई इस तरह की घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। यात्रियों को लूटने के बाद लुटेरों ने ट्रेन से यात्रा कर रही एक 20 वर्षीय महिला के साथ पहले तो बदसलूकी की। इसके बाद अपराधियों ने चलती ट्रेन में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याण जीआरपी ने लूट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 

स्लिपर बोगी में चढ़े थे आरोपी
मुंबई जीआरपी के पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि करीब 10 आरोपी स्लीपर बोगी डी-2 में इगतपुरी (औरंगाबाद रेलवे जिला) में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में सवार हुए और पहले तो लूटपाट की और फिर एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रेन जब कसारा पहुंची तो बोगियों के अंदर से यात्रियों ने आवाज लगानी शुरू की, जिसपर जीआरपी मुंबई के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत वहां पहुंचे और चार आरोपियों को दबोच लिया।

आरोपियों के पास से 34 हजार से ज्यादा का सामान बरामद
आरोपी ने ट्रेन यात्रियों से 96,390 रुपये की संपत्ति की चोरी की, जिसमें ज्यादातर मोबाइल फोन थे। फिलहाल पुलिस ने उनके पास से अब तक 34,200 रुपये की संपत्ति बरामद की है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें