फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू: दूसरे समुदाय के युवक के साथ बाइक पर जा रही मुस्लिम महिला से अभद्रता, दो गिरफ्तार

Tue, 21 Sep 2021 12:40 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

दोनों लोगों ने लड़के को धमकाया और मारपीट भी की। यहां तक कि महिला के पति को भी फोन किया और सवाल किया कि वह अपनी पत्नी को गैर-मुस्लिम के साथ यात्रा करने की अनुमति क्यों देता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक मुस्लिम महिला बुर्का पहने एक लड़के के साथ बाइक पर जा रही थी तभी दो लोग दोनों को रोक लेते हैं और सड़क पर ही कथित तौर पर परेशान करते हैं।

विज्ञापन


यह घटना डेयरी सर्कल इलाके में हुई। दूसरे समुदाय का लड़का अपनी मुस्लिम महिला सहकर्मी को घर छोड़ने जा रहा था, जब उन दोनों को शरारती तत्वों ने रोका और पूछा कि महिला गैर-मुस्लिम के साथ यात्रा क्यों कर रही है, खासकर इस तरह के माहौल में।

महिला से कहा- शर्म नहीं आती
हालांकि वीडियो को खुद आरोपियों द्वारा शूट किया गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के एक दिन बाद शनिवार को दोनों को गिरफ्तार किया गया। इस पर मुख्यमंत्री का ट्वीट भी आया, इसमें कहा कि मेरी सरकार ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


वीडियो में दो लोगों ने हिंदू लड़के और मुस्लिम महिला के एकसाथ यात्रा करने पर रोका और एक आरोपी ने महिला से उर्दू में पूछा तुम्हारा नाम क्या है? शर्म नहीं आती? क्या आप नहीं जानते कि हम किस तरह के समय में रहते हैं? तुम कुत्तों और बिल्लियों की तरह क्यों व्यवहार करते हो?" खबर है कि इसके बाद हमलावरों ने महिला को अपने सहयोगी की बाइक से उतरने और ऑटोरिक्शा में घर जाने के लिए मजबूर किया।

मुख्यमंत्री बोम्मई ने पुलिस की सराहना की
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद एसजी पाल्या पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। दक्षिणपूर्व बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त श्रीनाथ महादेव जोशी ने मीडिया को जानकारी दी कि हमने तेजी से कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घटना के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने बिना देरी किए आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की सराहना की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें