भारत में पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार को लेकर बड़ी खबर आ रही है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि विनाटा एयरोमोबिलिटी की युवा टीम की ओर से बनने वाली एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार के कॉन्सेप्ट मॉडल के बारे में जानकर अच्छा लगा। इसके शुरू होने के बाद उड़ने वाली कारों का उपयोग लोगों और कार्गो के परिवहन के लिए किया जा सकेगा। इसके साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपातकालीन सेवाओं में काफी मदद मिलेगी।