फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर से मिलने मुंबई चल दीं दो किशोरी, गांव में मचा हड़कंप

Wed, 04 May 2016 03:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के गांव खामनी की दो किशोरियों पर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के पुत्र टाइगर श्रॉफ से मिलने की ऐसी धुन सवार हुई कि वे घर से बिना बताए मुंबई के लिए निकल गईं। दोनों के लापता होने की सूचना पर ग्रामीण और हाईवे पुलिस ने पूरी रात जंगलों में खोजबीन की।
विज्ञापन


सोमवार को रात में गांव खामनी निवासी रतन सिंह और राजू की किशोरवय पुत्रियां जैकी श्राफ के बेटे टाइगर श्रॉफ की फिल्म देख रही थीं। रात में करीब 11 बजे दोनों घर से निकल गईं। रात में मथुरा जाने को साधन नहीं मिला तो पैदल ही चल दीं।

दोनों किशोरियों के लापता होने पर ग्रामीणों ने हाईवे पुलिस और एसपी सिटी को सूचना दी। पुलिस ने दोनों किशोरियों को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली और पूरी रात किशोरियों को खोजते रहे। देर रात टेंपो चालक बिट्टू ने दोनों को मथुरा के रास्ते में पैदल जाते हुए देखा और बताया तो ग्रामीणों ने सड़क पर खोजबीन की। तड़के पांच बजे दोनों किशोरी शिवासा एस्टेट के पास मिल गईं।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने टाइगर श्रॉफ से मिलने का इरादा बताया और कहा कि रेलवे जंक्शन जा रही थीं। उन्होंने पुलिस को घर से लिए एक-एक हजार रुपये भी दिखाए। दोनों किशोरियों के बरामद होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष हाईवे ने बताया कि दर्ज किया गया केस एक्सपंज कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें