Locket Chatterjee vs Kunal Ghosh
- फोटो : ANI/Twitter
प. बंगाल में भवानीपुर विधानसभा उप-चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा में घमासान तेज होता जा रहा है। टीएमसी नेता कुणाल घोष को भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी के बीच इसे लेकर ट्वीटर पर वार-पलटवार का खेल चला।
कुणाल घोष ने ट्विटर पर लिखा- स्टार प्रचारक लॉकेट चटर्जी का भवानीपुर में भाजपा द्वारा बार-बार कहने के बावजूद प्रचार के लिए नहीं आने का शुक्रिया। दोस्त के तौर पर मैं दुआ करता हूं कि आप जहां भी है, सफलता हासिल करें। दुनिया बहुत छोटी है। उम्मीद करता हूं कि वो दिन फिर लौटेंगे जहां से आपने अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था।
इसके जवाब में लॉकेट ने जवाब दिया- मुझे लगता है कि कुणाल घोष ठीक नहीं हैं। वो पहले स्वस्थ हो जाएं फिर बात करें।
लॉकेट ने कहा कि चुनाव इंचार्ज होने के नाते मैं उत्तराखंड पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं। वहां पहले ही स्टार प्रचारक दिलीप घोष और सुवेंदु अधिकारी मौजूद हैं। ममता बनर्जी के लिए इस बार चुनाव मुश्किल साबित हो रहा है, इसलिए फेक न्यूज चलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कुणाल घोष को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि कहीं एक बार फिर ममता हार न जाएं।
इसके जवाब में कुणाल ने लिखा- चिंता मत कीजिए। ममता दीदी बड़े अंतर से जीतेंगी। आप भी ऐसा ही चाहती हैं। मैं जानता हूं कि आपको अपनी पार्टी के पक्ष में ही लिखना है। मैं फिर आपका धन्यवाद करना चाहता हूं कि आपने यहां भी भाजपा उम्मीदवार का नाम नहीं लिया है। कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना। बहुत बढ़िया।