फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म व हत्या मामला : ट्विटर ने पीड़िता के रिश्तेदारों की पहचान वाले राहुल गांधी के ट्वीट को हटाया

Sat, 07 Aug 2021 12:34 AM IST
Kuldeep Singh एएनआई डेस्क, अमर उजाला

सार

  • इस मामले में जांच और आरोपियों को सजा देने की मांग को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन हो रहा है
  • से लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप का खेल भी खूब चल रहा है। 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में नौ साल की लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या मामले में पीड़िता के रिश्तेदारों की पहचान उजागर करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट को ट्विटर ने हटा दिया है। पहचान उजागर करने पर राहुल गांधी को आलोचना का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन



राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले ही पीड़ित के परिवार से मुलाकात की थी। परिवार वाले इस मामले में जांच और आरोपियों को सजा देने की मांग को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप का खेल भी खूब चल रहा है। 

बता दें कि दिल्ली कैंट के पुरानी नांगल गांव के श्मशान घाट में नौ वर्ष की बच्ची की कथित हत्या व दुष्कर्म के मामले में राजनीतिक माहौल दिन पर दिन गरमाता जा रहा है।  
विज्ञापन


नौ साल की बच्ची का श्मशान घाट में आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस जब श्मशान घाट पहुंची तो चिता को बुझाया जा चुका था। बच्ची की गर्दन व पैर जलने से बचे थे।  बच्ची की मां के एक एनजीओ के सामने बयान लिए गए। उसी हिसाब से एफआईआर में धाराएं जोड़ी गईं। बच्ची की मां के अगले दिन कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए गए। 

इसके बाद एससी/एसटी कमीशन घटनास्थल का दौरा किया। एफआईआर में कुछ और धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस ने चारों आरोपी पुजारी राधेश्याम, सलीम, लक्ष्मीनारायण, कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें