फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोसा: फ्रांस के राजदूत ने कहा- भारत को तय समय से पहले मिल जाएंगे राफेल लड़ाकू विमान

Sat, 09 Oct 2021 06:06 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
विज्ञापन
राफेल एयरक्राफ्ट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कोविड-19 की वजह से आई रुकावटों के बावजूद एयरोस्पेस की दिग्गज कंपनी दैसो एविएशन भारत को तय समय से पहले सभी 36 राफेल जेट उपलब्ध करा देगी। वे इंडो-फ्रांसीसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईएफसीसीआई) की तरफ से आयोजित इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव के चौथे संस्करण के मौके पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


वहीं, भारत-फ्रांस के बीच व्यापार के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस के बीच व्यापार मात्रात्मक रूप से अधिक नहीं है, क्योंकि फ्रांस की ज्यादातर कंपनियां भारत को निर्यात करने के बजाय भारत में निवेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि यूरोपीय देशों की फर्मों ने भारत में 10 अरब यूरो से अधिक का निवेश किया है, जिससे 2.50 लाख भारतीयों को रोजगार मिला है।

अब-तक  26 राफेल मिले
असल में भारत और फ्रांस के बीच 2016 में 36 राफेल फाइटर जेट के लिए  58,000 करोड़ रुपये का सौदा हुआ था। इन विमानों की पहली खेप पिछले वर्ष 29 जुलाई को मिल चुकी है।  लेकिन, फ्रांस में कोविड के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान यह विमान बनाने वाली फैक्ट्री भी बंद कर दी गई थी, जिसकी वजह से भारत को विमान मिलने में देरी होने का अंदेशा था। लेकिन, लेनैन ने बताया कि जैसे ही फैक्ट्री खुली वहां कर्मचारियों ने दिन-रात अतिरिक्त मेहनत की और अब विमानों के निर्माण का काम तय समय से पहले चल रहा है। फ्रांस ने भारत को वादे के मुताबिक 26 विमान तय समय पर पहुंचा दिए हैं। शेष भी जल्द भारत पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


कोविड के चलते घट गया व्यापार...
2020 में, भारत-फ्रांस का द्विपक्षीय व्यापार 2019 की तुलना में 9.04 बिलियन यूरो (-21.99 प्रतिशत) रहा। वहीं, इस दौरान  फ्रांस को भारत के निर्यात 22.9 फीसदी की गिरावट हुई यह 4.80 बिलियन यूरो का था। भारतीय आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फ्रांस से भारत का आयात भी 20.95 प्रतिशत घटकर 4.23 अरब यूरो रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें