फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा पुलिस की अपील: सोशल मीडिया पर असत्यापित पोस्ट पर विश्वास न करें, अफवाह फैलाने से बचें

Thu, 04 Nov 2021 05:32 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

Tripura Violence: पुलिस ने कहा है कि वह इन मामलों की पूरी निष्पक्ष और वैध तरीके से जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि कुछ व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न अपराध करने के मामले भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
त्रिपुरा हिंसा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा पुलिस ने गुरुवार को एक के बाद एक ट्वीट कर सभी से अपील की है कि सोशल मीडिया पर असत्यापित पोस्ट पर विश्वास न करें और उन पोस्ट को लाइक/रीट्वीट न करें क्योंकि यह अफवाह फैलाने वाला है। दरअसल, हाल की सांप्रदायिक घटनाओं के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में त्रिपुरा पुलिस की निष्पक्षता पर संदेह व्यक्त करने वाले सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट देखे गए हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए यहां की पुलिस ने कहा है कि वह इन मामलों की पूरी निष्पक्ष और वैध तरीके से जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि कुछ व्यक्तियों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए हैं। कल यानी बुधवार को उत्तरी त्रिपुरा जिले में दो धार्मिक समूहों के बीच नफरत पैदा करने की दृष्टि से दुर्भावनापूर्ण प्रचार फैलाने में शामिल पाए जाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया था। मालूम हो कि बीते दिनों त्रिपुरा में सांप्रदायिक हिंसा की घटना सामने आई थी। यहां एक मस्जिद तोड़ दी गई थी, दुकानें जला दी गईं थीं और अल्पसंख्यकों के घरों में तोड़फोड़ की गई थी। बताया जा रहा है कि इस हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने वाले वकील मुकेश और अंसार इंदौरी पर यूएपीए लगा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें