फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: त्रिपुरा कांग्रेस प्रमुख ने पार्टी छोड़ने के कुछ घंटे बाद ही इस्तीफा वापस लिया, पार्टी से चल रहे थे नाराज

Sun, 22 Aug 2021 10:04 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

कांग्रेस पार्टी में जारी अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। सुष्मिता देव के बाद त्रिपुरा कांग्रेस प्रमुख ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि, कुछ ही घंटे बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। 
विज्ञापन
पीयूष कांति बिस्वास , त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 त्रिपुरा के कांग्रेस प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने पार्टी छोड़ने और राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा  के एक घंटे बाद ही अपना इस्तीफा वापस ले लिया।  उन्हें आश्वासन मिला है कि उनकी शिकायतों पर गौर किया जाएगा। इस्तीफा देने के बाद बिस्वास ने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों ने कांग्रेस छोड़ रहे हैं, लेकि बाद में उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए इस्तीफा वापस ले लिया। 

विज्ञापन

कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने बताया कि कांग्रेस के त्रिपुरा प्रभारी, अजय कुमार ने बात की और भरोसा दिया कि जल्द ही समस्याओं को सुलझाने के लिए वह उनसे मुलाकात करेंगे। अगर वह उन्हें कुछ निदान कर पाते हैं, तो इस पद पर बने रहने में कोई समस्या नहीं है।"

 पीयूष कांति बिस्वास ने ट्वीट कर कहा था '' टीपीसीसी कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए मैं सभी कांग्रेस नेताओं, समर्थकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मैंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और राजनीति से भी संन्यास ले लिया है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभारी हूं।''
विज्ञापन


कांग्रेस प्रभारी ने बिस्वास से की बात
पीयूष बिस्वास के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद त्रिपुरा कांग्रेस में हड़कंप मच गया। कांग्रेस के त्रिपुरा प्रभारी,  अजय कुमार ने तत्काल उनसे बात की और सभी मुद्दों को हल करने का भरोसा दिया। अजय कुमार ने अपनी ओर से एक बयान में कहा कि बिस्वास द्वारा उठाए गए मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल किया जाएगा। अजय कुमार ने आगे कहा कि वह 29 अगस्त को उनसे मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें