फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भाजपा में जाने की अटकलें, दो दिन तक चुनाव प्रचार करेंगे मोदी

Thu, 01 Feb 2018 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपुरा में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और शाही परिवार के सदस्य प्रद्योत विक्रम माणिक्य के भाजपा में जाने की अटकलें हैं। यदि ये अटकलें सच होती हैं तो यहां कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगेगा। प्रद्योत ने मंगलवार को यहां राज्य में भाजपा के चुनाव प्रभारी हिमंत विश्वशर्मा से मुलाकात की जिसके बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गईं।

विज्ञापन


भाजपा चुनाव प्रभारी हिमंत विश्वशर्मा बोले, प्रद्योत के आने से बेहतर होंगी चुनावी संभावनाएं

हालांकि खुद प्रद्योत ने सफाई दी है कि इस मुलाकात का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। राज्य के आदिवासी इलाकों की कम से कम 20 सीटों पर प्रद्योत का काफी असर है। उनके दादा वीर विक्रम किशोर माणिक्य बहादुर त्रिपुरा के अंतिम राजा थे। वहीं हिमंत विश्वशर्मा ने कहा कि प्रद्योत के पार्टी में शामिल होने से चुनावी संभावनाएं और बेहतर हो जाएंगी।

त्रिपुरा में दो दिन तक चुनाव प्रचार करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा में 18 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का दो बार दौरा करेंगे और रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब ने बताया कि मोदी आठ फरवरी को राज्य के शांतिरबाजार और कैलाशहर में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वह 15 फरवरी को एक बार फिर यहां आएंगे और अगरतला में एक रोड शो करेंगे। 
विज्ञापन


त्रिपुरा में शाह भी एक हफ्ते तक डालेंगे डेरा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देब ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राज्य में 11 से 18 फरवरी तक पूरे एक हफ्ते तक रहेंगे और भाजपा - इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके बाद शाह यहां से मेघालय और नगालैंड जाएंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा के 40 शीर्ष नेता चुनाव प्रचार के लिए राज्य आएंगे, जिनमें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मुख्तार अब्बास नकवी और योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें