फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बैग से सिर, दूसरे से धड़ बरामद: त्रिपुरा में बेरहमी से की नाबालिग पत्नी की हत्या, शव के किए टुकड़े

Sun, 30 Apr 2023 08:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

तनुजा की मां की जब अपनी बेटी से बात नहीं हुई तो वह उसके ससुराल अगरतला के मुस्लिमपारा इलाके में गई, जहां उनकी बेटी अपने पति के साथ रहती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के अगरतला में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव के टुकड़े भी बरामद कर लिए हैं। 

विज्ञापन


क्या है मामला
मृतका की पहचान 15 वर्षीय तनुजा बेगम के रूप में हुई है। तनुजा का निकाह कायेम मियां से करीब आठ महीने पहले हुई थी। तनुजा के छोटे भाई बापन मियां ने बताया कि तनुजा बीते शुक्रवार से लापता चल रही थी। तनुजा की मां की जब अपनी बेटी से बात नहीं हुई तो वह उसके ससुराल अगरतला के मुस्लिमपारा इलाके में गई, जहां उनकी बेटी अपने पति के साथ रहती थी। हालांकि वहां भी कोई नहीं मिला।

खबर के अनुसार, तनुजा की मां को घर में खून के धब्बे मिले तो उसने रोना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस ने कायेम मियां की तलाश शुरू की और कई घंटे की तलाश के बाद उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में कायेम मियां ने अपनी पत्नी तनुजा की हत्या की बात स्वीकार कर ली और पूछताछ में ये भी बताया कि उसने हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें दो बैग्स में भरकर जंगल में रखा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दोनों बैग बरामद कर लिए और बैग्स से महिला के शव के टुकड़े भी बरामद हो गए। महिला का सिर एक बैग में मिला तो बाकी धड़ दूसरे बैग से बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है और यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या में कोई तीसरा व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें