Telangana: पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दो लोगों की मौत हादसे में लगी चोटों के कारण हुई, जबकि अन्य लोग नाले में डूब गए थे। वाहन चालक घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तेलंगाना के मेदक जिले में बुधवार को एक कार नाले में गिर गई, जिससे एक ही परिवार की तीन लड़कियों सहित सात लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दो लोगों की मौत हादसे में लगी चोटों के कारण हुई, जबकि अन्य लोग नाले में डूब गए थे। वाहन चालक घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए.रेवंत रेड्डी ने इस घटना पर शोक जताया और अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार और जरूरी मदद प्रदान करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि उन्होंने शोक संतप्त परिवार को प्रति अपनी संवेदना जताई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कार पहले एक पेड़ से टकराई और फिर सड़क के किनारे नाले में गिर गई। कार में सवाल लोग शिवामपेट मंडल के निवासी थे और सिद्धिपेट में एक पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। मामले की आगे की जांच जारी है।