केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि दुनिया में जिस तरह जीवाश्म ईंधनों की कीमत बढ़ रही हैं, और उनके कारण जिस तरह प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी हो रही है।
महंगी बिजली ने आज पूरी दुनिया को परेशान कर रखा है, लेकिन इसी समय देश के लगभग चार लाख परिवार ऐसे भी हैं जो न केवल बहुत सस्ती बिजली का उपयोग कर रहे हैं, बल्कि उनकी बिजली का खर्च दूसरे माध्यमों के मुकाबले केवल 20 प्रतिशत तक रह गई है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत देश के लगभग चार लाख परिवारों ने अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा उपकरणों का उपयोग करना शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार ने एक करोड़ घरों तक इस योजना को ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि दुनिया में जिस तरह जीवाश्म ईंधनों की कीमत बढ़ रही हैं, और उनके कारण जिस तरह प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी हो रही है, लोगों को स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प शेष नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने घरों में हर कार्य के लिए स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इंटरनेशनल सोलर एलायंस की बैठक
120 देशों की भागीदारी वाली इंटरनेशनल सोलर एलायंस की सातवीं बैठक 3-6 नवंबर के बीच दिल्ली में होगी। भारत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में दुनिया में सबसे सस्ती सौर ऊर्जा को पहुंचाने में आने वाली बाधाओं की पहचान की जाएगी और तकनीकी के माध्यम से उसे दूर किया जाएगा। दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी करेंगे।