फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान के साथ अभी भी हो रहा कुछ व्यापार, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

Wed, 07 Feb 2024 04:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनुप्रिया पटेल ने कहा यह पाकिस्तान की जिम्मेदारी है कि वह भारतीय उत्पादों को सेंट्रल एशिया के देशों तक जाने के लिए अपने क्षेत्र से रास्ता दे। 
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान व्यापार। (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तान के साथ अभी भी जलमार्ग और हवाई मार्ग से थोड़ा व्यापार हो रहा है, लेकिन सीमा से दोनों देशों के बीच व्यापार पूरी तरह से बंद है। सरकार ने ये भी कहा कि ये व्यापार पाकिस्तान ने एकपक्षीय तरीके से भारत के साथ व्यापार बंद किया है। वाणिज्य और उद्योग केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को लोकसभा में ये जानकारी दी। 
विज्ञापन


लोकसभा में केंद्रीय राज्यमंत्री ने दी जानकारी
अनुप्रिया पटेल ने कहा यह पाकिस्तान की जिम्मेदारी है कि वह भारतीय उत्पादों को सेंट्रल एशिया के देशों तक जाने के लिए अपने क्षेत्र से रास्ता दे। पटेल ने कहा इससे पहले पाकिस्तान के साथ व्यापार अटारी-वाघा बॉर्डर और कराची पोर्ट के द्वारा होता था। अब जमीन के रास्ते कोई व्यापार नहीं हो रहा है और सिर्फ जलमार्ग और हवाई मार्ग के रास्ते ही कुछ व्यापार हो रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट, इनलैंड कंटेंडर डिपो, तुगलकाबाद, मुंद्रा एसईजेड, एयर कार्गो कॉम्पलेक्स मुंबई और एयर कार्गो कॉम्पलेक्स हैदराबाद और अन्य अन्य के माध्यम से पाकिस्तान से व्यापार हो रहा है। 

पाकिस्तान ने एकतरफा तरीके से रोका व्यापार
पटेल ने कहा हमने पाकिस्तान के साथ व्यापार नहीं रोका है और पाकिस्तान की तरफ से ऐसा किया गया है। साल 2019 में जब जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को हटाया गया तो पाकिस्तान ने भारत के हाई कमिश्नर को वापस भेज दिया था और द्विपक्षीय व्यापार को रद्द कर दिया था। भारत ने अभी भी पाकिस्तान के साथ सामान्य रिश्ते रखने की कोशिश की है। अब यह इस्लामाबाद पर है कि वे आतंकवाद खत्म करके बातचीत का माहौल बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें