फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर टूर पैकेज: अहमदाबाद घूमने का अच्छा मौका, आईआरसीटीसी इतने रुपये में करा रहा सैर

Fri, 01 Oct 2021 09:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

IRCTC Tour Package: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर आईआरसीटीसी ने अहमदाबाद घूमने के लिए एक शानदार टूर पैकेज जारी किया है। आप भी इसका लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
तेजस ट्रेन - फोटो : BBC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती के मौके पर आईआरसीटीसी ने उनकी कर्मभूमि अहमदाबाद की सैर के लिए आकर्षक टूर पैकेज जारी किया है। इसके जरिए आप जहां बापू के जीवन दर्शन को समझ सकेंगे वहीं अहमदाबाद के खास स्थानों का भी भ्रमण कर सकते हैं।

विज्ञापन


मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी ट्रेन
आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को 'अहमदाबाद हेरिटेज' टूर नाम दिया है। तीन रात और चार दिन के पैकेज में कंपनी की तरफ से ढेरों सुविधाएं दी जा रही हैं। टूर की शुरुआत, मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन दोपहर के तीन बजकर 45 मिनट पर होगी। इसके बाद अगली रात को यात्री, अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां पर रात में आराम करने के बाद, अगली सुबह नाश्ता करके अहमदाबाद घूमने के लिए निकलेंगे। अहमदाबाद में पहले दिन यात्री सन टेंपल और रानी की वाव जाएंगे। इसके अगले दिन यात्रियों को अहमदाबाद के अक्षरधाम मंदिर, साबरमती आश्रम और कांकरिया झील जैसी जगहों पर घूमने ले जाया जाएगा। अगले दिन मुंबई रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


तेजस ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं
यात्रियों को तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने का मौका मिलेगा।
अपने बजट के हिसाब से चेयर क्लास या इकोनॉमी क्लास का पैकेज बुक कर सकते हैं।
पैकेज में यात्रियों के, नाश्ते और डिनर की व्यवस्था भी की जाएगी। अहमदाबाद में भ्रमण के लिए एसी गाड़ियां मौजूद रहेंगी।
तीन रातों के आराम के लिए अहमदाबाद में, होटल की व्यवस्था रहेगी।
तीन रात और चार दिन का यह पैकेज 13,390 रुपये प्रति यात्री का रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें