भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का 'महाकुंभ' आज, चुनावी अभियान का आगाज करेंगे मोदी-शाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को यहां भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित कर मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी उनके साथ होंगे। मंगलवार (25 सितंबर) को ही जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन आशीर्वाद यात्रा का समापन भी, लिहाजा भाजपा ने इसे मेगा शो बना दिया है।
विस्तार से पढ़ें
राहुल गांधी के अमेठी दौरे का दूसरा दिन, गिनाएंगे सरकार की कमियां
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मानसरोवर यात्रा के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे हुए हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आपको याद है कि प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि मैं प्रधानमंत्री नहीं देश का देश का चौकीदार बनना चाहता हूं। लेकिन खुद को देश का चौकीदार कहने वाले ने देश को लूटने का काम किया। पढ़ें पूरी खबर
दागियों के चुनाव लड़ने की पाबंदी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
नेताओं पर नकेल कसने संबंधी दो महत्वपूर्ण मामलों पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है। एक मामला राजनीति को अपराध मुक्त रखने से संबंधित है और दूसरा सांसदों और विधायकों को वकालत करने पर रोक लगाने से संबंधित है। पहले मामले में पांच सदस्यीय संविधान पीठ उस याचिका पर अपना फैसला सुनाएगी, जिसमें आपराधिक मामलों में आरोप तय होने व पांच वर्ष की सजा के प्रावधान वाले मामले में लोगों पर चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई जाए। पढ़ें पूरी खबर
उत्तर भारत में मानसून का कहर जारी, अब तक 24 लोगों की मौत, चेतावनी जारी
तीन दिन से जारी बारिश ने सोमवार को पहाड़ों के साथ ही मैदानों में भी खूब कहर बरपाया। हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में 24 की मौत हो गई। आंचलिक मौसम केंद्रों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को भी बारिश होगी।
विस्तार से पढे़ं
लगातार 5वीं जीत दर्ज करने उतरेगी टीम इंडिया, सुपर-4 में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला आज
भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 9 विकेट से जीत के बाद टीम ने दसवीं बार फाइनल में प्रवेश किया है। अब उसे सुपरफोर के अंतिम मैच में अफगानिस्तान से खेलना है जो दो मैच खेलकर फाइनल की होड़ से बाहर है।
पढ़ें पूरी खबर