फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Mon, 10 Sep 2018 02:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
top news
विज्ञापन
कांग्रेस का भारत बंद आज, यहां पड़ सकता है असर, आगरा वाले 10 बजे तक कर लें ये काम
विज्ञापन


केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने भारत बंद का एलान किया है। आगरा में आज सुबह 10 बजे से फुलट्टी बाजार में एकत्रित होकर कांग्रेस कार्यकर्ता बाजारों में जाकर बंद की अपील करेंगे। माना जा रहा है कि कुछ पेट्रोल पंपों पर बंद का असर दिख सकता है। क्योंकि कांग्रेस पेट्रोल पंप संचालकों को भी बंद में शामिल करने की कोशिश में है। इसलिए आमजन 10 बजे से पहले अपने वाहनों में पेट्रोल डीजल भरा लें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। 

पढ़ें पूरी खबर-

मणिपुर समेत पूर्वोत्तर में अफस्पा को हटाने की तैयारी में केंद्र सरकार


सेना उग्रवाद से प्रभावित मणिपुर समेत पूर्वोत्तर में अपनी उग्रवाद विरोधी रणनीति में सुधार करने पर विचार कर रही है। ऐसा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बरती जा रही ‘अधिक सतर्कता’ के मद्देनजर किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को मणिपुर में कथित न्यायेतर हत्याओं के कई मामलों की जांच करने के सख्त आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

राजीव गांधी हत्याकांड के आरोपी हो सकते हैं रिहा, तमिलनाडु सरकार ने की सिफारिश


तमिलनाडु की अन्नाद्रमुक सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सभी सात दोषियों को रिहा करने की सिफारिश प्रदेश के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से करने का निर्णय किया है। मत्स्य पालन मंत्री डी. जयकुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की अध्यक्षता में यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया। सातों दोषियों मुरूगन, संतन, पेरारीवलन, जयकुमार, रविचन्द्रन, रॉबर्ट पायस और नलिनी को रिहा करने के लिए राज्यपाल पुरोहित को सिफारिश करने का निर्णय लिया गया है।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


पीसीएस-जे के लिए ऑनलाइन आवेदन कल से, 610 पदों पर होगी भर्ती


उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-2018 के लिए 11 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इस बाबत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर मंगलवार को विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर और ऑनलाइन माध्यम से बैंक में परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर निर्धारित की गई है। आयोग ने परीक्षा की संभावित तिथि 16 दिसंबर तय की है।

पढ़ें पूरी खबर- 

कुक की दमदार पारी से इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट पर कसा शिकंजा, टीम इंडिया पर ली 154 रन की बढ़त


इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी व अंतिम टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड 43 ओवर में 2 विकेट के नुकासन पर 114 रन बना लिए हैं। फिलहाल, एलिस्टर कुक 46* और जो रूट 29* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इस तरह मेजबान टीम इंग्लैंड ने टीम इंडिया पर 154 रन की बढ़त बना ली है।

पढ़ें पूरी खबर-
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें