अब बाहरी लोगों को 15 दिन में अरुणाचल छोड़ने का फरमान
असम में एनआरसी के अंतिम मसौदे में 40 लाख लोगों को बाहर रखने के तीन दिनों बाद अब पड़ोसी अरुणाचल प्रदेश के ताकतवर छात्र संघ ने राज्य में बिना वैध कागजात के रहने वाले तमाम लोगों को 15 दिनों के भीतर अरुणाचल छोड़ने का निर्देश दिया है। पढ़ें पूरी खबरविदेश मंत्री सुषमा स्वराज चार दिवसीय विदेश दौरे के तहत बृहस्पतिवार को कजाखस्तान पहुंची। कजाखस्तान जाने के रास्ते में सुषमा थोड़ी देर के लिए तुर्कमेनिस्तान में भी रुकी। वहां उन्होंने अपने तुर्कमानी समकक्ष राशिद मेरेदोव से द्विपक्षीय मुद्दों पर संक्षिप्त बैठक की। बता दें कि सुषमा स्वराज संसाधन समृद्ध मध्य एशियाई देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों के तहत कजाखस्तान, किर्गिस्तान और उजबेकिस्तान के दौरे पर हैं। पढ़ें पूरी खबर
इस दौरे से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली के इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैचों में सफलता को लेकर सवाल किए जा रहे थे। पिछली सीरीज की दस पारियों में कोहली 13.40 की औसत से महज 134 रन ही बना पाए थे जिसमें 39 उनका श्रेष्ठ स्कोर था। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने 149 रन की पारी के साथ आलोचकों को तो जवाब दिया ही साथ ही मेजबान टीम को भी चेतावनी दे दी है। यह इंग्लैंड की धरती पर कोहली का पहला और कुल 22वां शतक है। कोहली की मदद से भारतीय टीम 274 रन बनाने में सफल रही। पहली पारी में इंग्लैंड को 13 रन की बढ़त मिली जो दूसरे दिन पहली पारी में 287 रन पर आउट हो गई थी। विस्तार से पढ़ें
सपा मुखिया आखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए आवंटित 4, विक्रमादित्य मार्ग स्थित बंगले में राज्य संपत्ति विभाग की अनुमति के बगैर 4.68 करोड़ रुपये का निर्माण कराया। यह खुलासा इस बंगले में तोड़फोड़ की जांच के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट में हुआ है।