फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न मनाकर कोहली ने लिया था रूट से बदला, अब इंग्लिश कप्तान बोले- सीरीज में मजा आएगा

Fri, 03 Aug 2018 06:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को जो रूट के माइक ड्रॉप सेलिब्रेशन की अपने ही स्टाइल में नकल की थी। हालांकि इंग्लिश कप्तान ने इस बात को खेल भावना से लिया और कहा, इससे टेस्ट क्रिकेट को नया रंग मिला है। 

विज्ञापन


कोहली ने मिड विकेट से सीधा थ्रो मारकर रूट को रन आउट किया था। कोहली के थ्रो ने जॉनी बेयरस्टो के साथ उनकी 100 से अधिक रन की साझेदारी का अंत किया था। रूट ने दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले स्काई स्पोर्ट्स से कहा, मैंने मैदान पर यह नहीं देखा। मैंने दिन का खेल खत्म होने के बाद यह देखा। यह टेस्ट क्रिकेट को नया आयाम देता है। इससे खेल से थोड़ा मजाकिया माहौल बना रहता है। यह सीरीज को रोमांचक बनाए रखता है। देखते हैं कि सीरीज के पांच टेस्ट मैचों के दौरान कैसा माहौल रहता है, कुल मिलाकर मजा आएगा।

कोहली ने रूट के वनडे सीरीज के दौरान किए गए माइक ड्रॉप ऐक्ट की नकल की थी। रूट ने सेंचुरी का जश्न मनाते समय अपना बैट नीचे छोड़ दिया था। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स ने भी कहा कि कोहली के जश्न मनाने के तरीके से उन्हें कोई समस्या नहीं है। जेनिंग्स ने कहा कि सब अपने तरीके से विकेट लेने की खुशी मना सकते हैं। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के जेनिंग्स ने इस घटना को तरजीह नहीं दी और कहा, इसमें कोई दिक्कत नहीं। हर किसी को अपने तरीके से जश्न मनाने का अधिकार है। उन्होंने जश्न मनाया और यह कूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें