फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Wed, 15 Aug 2018 03:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल समेत 16 राज्यों में अगले दो दिनों में भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने कहा है कि केरल, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल समेत 16 राज्यों में अगले दो दिनों में भारी बारिश के आसार है। मछुआरों को मध्य अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है। एनडीएमए ने एक बयान में कहा कि बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश के आसार है।
विज्ञापन

विस्तार से पढ़ें

गृह मंत्री राजनाथ आज बाढ़ प्रभावित केरल का दौरा करेंगे 

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बाढ़ प्रभावित केरल का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे। गृह मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि सिंह के साथ पर्यटन मंत्री के जे अल्फोंस और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी होंगे। वे बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

मेरठः भाजपा प्रदेश कार्यसमिति समापन सत्र को संबोधित करेंगे अमित शाह, जुटेगा अमला

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की आज मेरठ में होने वाली बैठक अहम होगी। क्योंकि इस बैठक के समापन सत्र को जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे, वहीं वह बैठक समापन के बाद प्रदेश के सांसदों और विधायकों के साथ अलग से बैठक करेंगे। इस बैठक में भाग लेने के लिए पूरे प्रदेश के भाजपा सांसदों और विधायकों का अमला जुटेगा। विस्तार से पढ़ें
 

देवरिया कांड: एसआईटी के सवालों से घबराए अफसर, अटक गईं सांसें, गटकते रहे पानी

देवरिया कांड की जांच के लिए पुलिस लाइन सभागार और पीडब्लूडी डाक बंगले में अफसरों को बुलाकर बंद कमरे में एसआईटी टीम ने सवालों की बौछार की। कई बार तीखे सवाल सुनकर अफसरों की सांसें अटक गईं। घबराहट और बेचैनी छिपाने के लिए वह बार-बार पानी पीते रहे। इसके बावजूद उनके पास कई सवालों के जवाब नहीं थे। इसके लिए अफसर समय मांगते रहे। विस्तार से पढ़ें 

मुजफ्फरपुर बालिका गृह पहुंची सीबीआई, ब्रजेश ठाकुर के बेटे से की लंबी पूछताछ

मुजफ्फरपुर रिमांड होम मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली से पूरे दल बल के साथ सीबीआई की टीम मुजफ्फरपुर पहुंची। स्पेशल फोरेंसिक उपकरण लेकर पहुंची टीम ने बालिका गृह का चप्पा -चप्पा छान मारा। कई दस्तावेज जब्त किए। इतना ही नहीं ब्रजेश के बेटे राहुल आनंद को सीबीआई टीम ने फोन कर के बालिका गृह परिसर में बुलाया और उससे लम्बी पूछताछ की। इसके बाद बालिका गृह परिसर में एक बार फिर शवों को तलाशने के लिए जेसीबी मशीन लाया गया है। कहा जा रहा है कि सीबीआई इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को रिमांड पर लेने की तैयारी भी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

ENGvIND: तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने बनाई 250 रन की बढ़त, मुश्किल में टीम इंडिया

ऑलराउंडर क्रिस वोक्स (120*) की पहली शतकीय पारी और विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (93) के बीच छठे विकेट पर 189 रन की साझेदारी से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। तीसरे दिन तीसरे सत्र में खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक मेजबान टीम ने 6 विकेट पर 357 रन बना लिए थे। वोक्स के साथ सैम कुरैन 22 रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड 250 रन की बढ़त ले चुका है।  विस्तार से पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें