फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: तमिलनाडु में 'विजय' का शपथ; योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज; पुतिन बोले- यूक्रेन युद्ध का अंत करीब

Sun, 10 May 2026 06:23 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

आज रविवार, 10 मई 2026 की तारीख में देश दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे, पीएम मोदी के कर्नाटक और तेलंगाना के दौरे की। इस दौरान पीएम मोदी हैदराबाद को ₹9400 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात देंगे, फिर वे गुजरात का भी दौरा करेंगे। उधर, तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जिसके साथ ही 4 मई को चुनाव परिणामों के बाद से नई सरकार के गठन पर छाया संकट समाप्त हो जाएगा। इधर, उत्तर प्रदेश में योगी 2.0 सरकार का दूसरा कैबिनेट विस्तार होगा, जो दोपहर साढ़े तीन बजे होगा। इस दौरान कई मंत्रियों के विभाग में बदलाव के साथ-साथ कई नए चेहरे को मौका मिलना तय है। वैश्विक मामलों की बात करें तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ चार साल से ज्यादा वक्त से जारी जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यूक्रेन युद्ध के अंत की घोषणा करते हुए पश्चिमी ताकतों पर रूस को अस्थिर करने का आरोप लगाया है। देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : ANI
PM Modi: आज कर्नाटक-तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी; हैदराबाद को देंगे ₹9400 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल यानी 11 मई को कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह हैदराबाद में करीब 9,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भी शामिल होंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

टीवीके प्रमुख विजय - फोटो : एएनआई (फाइल)

तमिलनाडु में 'विजय' युग का आगाज, आज शपथ लेंगे TVK प्रमुख; 13 मई को बहुमत परीक्षण
 

तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय आज चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं और कांग्रेस, वीसीके व वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा 118 पार कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से की मुलाकात। - फोटो : amar ujala
UP Cabinet Extension: योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, दोपहर 3:30 बजे छह नए मंत्री लेंगे शपथ; तैयारियां जारी

योगी 2.0 सरकार के कैबिनेट के विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए दूसरा विस्तार रविवार को होगा। कैबिनेट में रिक्त छह पदों पर ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। फिलहाल जिन लोगों के नाम की चर्चा है, उनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के अलावा सपा के बागी विधायक व पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और पूजा पाल, अलीगढ़ के खैर से विधायक सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान के नाम तय माने जा रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
'रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत करीब': व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, कहा- इसके लिए पश्चिमी अभिजात वर्ग जिम्मेदार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विजय दिवस परेड के बाद एक बड़ा दावा किया है। पुतिन का मानना है कि यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष अब अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने इस युद्ध को भड़काने के लिए पश्चिमी देशों के 'ग्लोबलिस्ट विंग' वैश्विक अभिजात वर्ग को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

एकनाथ शिंदे से पीएम मोदी ने पूछा हाल - फोटो : X @mieknathshinde
PM Modi-Eknath Shinde: जब पीएम मोदी ने एकनाथ शिंदे से पूछा हेलीकॉप्टर हादसे का हाल, बातचीत का वीडियो हुआ वायरल

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर से जुड़ी घटना पर चिंता जताई। हाल ही में खराब मौसम के कारण शिंदे के हेलीकॉप्टर को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा था और इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। शनिवार को पश्चिम बंगाल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने शिंदे से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

सूर्यकांत, मुख्य न्यायाधीश - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
'नीच, भ्रामक और घृणित': फर्जी पोस्ट पर फूटा CJI का गुस्सा, कहा- संविधानिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सोशल मीडिया पर अपने नाम से फैलाए जा रहे एक जातिवादी बयान का खंडन किया है। सीजेआई ने इसे एक नीच, भ्रामक और शरारतपूर्ण साजिश करार दिया है। आमतौर पर शांत रहने वाले सीजेआई का यह तीखा तेवर चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

मद्रास हाईकोर्ट - फोटो : ANI
एक वोट से हार के बाद DMK पहुंची हाईकोर्ट: तिरुपत्तूर चुनाव में बड़ा मोड़, क्या विजय की शपथ से पहले होगा खेला?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब कानूनी लड़ाई तेज हो गई है। मद्रास उच्च न्यायालय रविवार को एक बेहद अहम याचिका पर सुनवाई करने जा रहा है। यह याचिका पूर्व मंत्री और डीएमके के वरिष्ठ नेता केआर पेरियाकरुप्पन ने दायर की है। उन्होंने तिरुपत्तूर सीट से टीवीके उम्मीदवार श्रीनिवास सेतुपति की जीत को चुनौती दी है। पेरियाकरुप्पन ने मांग की है कि सेतुपति को विधायक के रूप में शपथ लेने से रोका जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर...

DRDO ने किया स्क्रैमजेट का सफल परीक्षण - फोटो : X @AIRNewsHindi

DRDO: हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल की राह आसान, स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण; तकनीक हासिल करने वाला चौथा देश भारत
 

भारत ने ध्वनि की गति से तेज यानी हाइपरसोनिक मिसाइल कार्यक्रम में लंबी छलांग लगाई है। हैदराबाद में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रयोगशाला डीआरडीएल ने मिसाइलों में लगने वाले स्क्रैमजेट इंजन के मुख्य हिस्से का सफल परीक्षण किया। इसके साथ, उन्नत एयरोस्पेस तकनीक के क्षेत्र में भारत अग्रणी देशों की कतार में मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

 

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

होर्मुज में गहराया संकट: पिछले 24 घंटे से नहीं गुजरा एक भी जहाज; संयुक्त राष्ट्र में ईरान पर कार्रवाई की मांग
 

होर्मुज जलडमरूमध्य में संकट और गहराने लगा है। दरअसल, पिछले 24 घंटों में इस रास्ते से एक भी जहाज नहीं गुजरा है। विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज दुनिया की ऊर्जा सप्लाई के लिए बेहद अहम है, क्योंकि वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। ऐसे में यहां तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर बड़ा असर पड़ सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, जानें कबसे शुरू होगा महोत्सव; मिलेंगे ये अवॉर्ड

19वें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 15 से 21 जून तक मुंबई में किया जाएगा। अब कार्यक्रम के लिए प्रतिनिधियों के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की घोषणा कर दी गई है। दक्षिण एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित गैर-फीचर फिल्मों को समर्पित महोत्सव के रूप में मान्यता प्राप्त मुंबई फिल्म फेस्टिवल दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं, कलाकारों, मीडिया प्रोफेशनल्स और सिनेमा लवर्स को एक साथ लाता रहता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

गुजरात ने राजस्थान को हराया - फोटो : IANS

IPL: रनों के अंतर से GT की सबसे बड़ी जीत, 2025 के बाद से जयपुर में सातवां मैच हारी RR; तालिका में बड़ा बदलाव
 

गुजरात ने राजस्थान को 77 रनों से हरा दिया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात ने 229 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 152 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। साई सुदर्शन और शुभमन गिल की तूफानी बल्लेबाजी के बाद राशिद खान और जेसन होल्डर की घातक गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स पर 77 रनों से शानदार जीत दर्ज की। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें