फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: अमर उजाला शब्द सम्मान समारोह आज, यूपी के बजट में किसे तोहफा; फ्रांस में यौन शोषण का सबसे भयावह मामला

Wed, 11 Feb 2026 06:27 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
शब्दों की महान परंपरा के सतत सम्मान और श्रेष्ठतम सृजन को रेखांकित करते हुए इस बार शब्द सम्मान का सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ हिंदी में ममता कालिया और मणिपुरी में अरमबम ओंगबी मेमचौबी को दिया जा रहा है।यूपी सरकार आज चुनावी साल का बजट पेश करने जा रही है, जिसका आकार करीब 9 से 9.5 लाख करोड़ रुपये रह सकता है। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, रोजगार, कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन बढ़ोतरी और नए स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने पर जोर रहने के संकेत हैं। दिल्ली में सड़क हादसों पर सख्ती करते हुए आदेश दिया गया है कि गड्ढों या खुदाई से मौत होने पर सीधे जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई होगी। राजधानी में नाबालिगों द्वारा दुष्कर्म के मामलों में 121 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी चिंता का विषय बनी है। हरियाणा के हत्या मामले में वांछित सोमबीर मोटा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्रांस में 79 वर्षीय व्यक्ति पर 55 साल में 89 नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगा है और अभियोजकों ने नाम सार्वजनिक किया है। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अमेरिका ने अपने जहाजों को ईरानी जलक्षेत्र से दूर रहने को कहा है, जबकि ईरान के सर्वोच्च नेता ने विरोधियों को जवाब देने की अपील की है। एपस्टीन मामले में अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लट्निक ने सजा के बाद भी मुलाकात मान ली, जिससे विवाद बढ़ा है। अमेरिका ने कहा कि भारत रूस से ऊर्जा खरीद घटा रहा है। खेल में टी20 मैच से पहले अभिषेक शर्मा बीमार बताए गए, जबकि बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ की कमाई जारी है। आइए देश-विदेश की अहम खबरों को जानते हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अमर उजाला शब्द सम्मान आज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शब्दों की महान परंपरा के सतत सम्मान और श्रेष्ठतम सृजन को रेखांकित करते हुए इस बार शब्द सम्मान का सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ हिंदी में ममता कालिया और मणिपुरी में अरमबम ओंगबी मेमचौबी को दिया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
आज यूपी का बजट: चुनावी साल में हो सकती है तोहफों की बारिश, बढ़ सकती है इनकी पेंशन; खुलेंगे स्पोर्ट्स कॉलेज
प्रदेश सरकार के बुधवार को पेश होने वाले बजट में चुनाव की झलक दिखाई देगी। करीब 9 से 9.5 लाख करोड़ के बजट में निवेश, रोजगार, बुनियादी विकास और कल्याणकारी योजनाओं की मद में सबसे अधिक धनराशि का आवंटन होगा। बजट का एक चौथाई हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर की मद में होगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

अपराध - फोटो : अमर उजाला
France: 55 साल में 89 नाबालिगों से यौन शोषण, फ्रांस में आरोपी का नाम सार्वजनिक; ऐसे खुली दरिंदगी की कहानी
फ्रांस में एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। एक 79 वर्षीय व्यक्ति पर आरोप है कि उसने 55 वर्षों के दौरान 89 नाबालिग लड़कों के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण किया। इस मामले में फ्रांस के अभियोजकों ने अब आरोपी का नाम सार्वजनिक कर दिया है ताकि और पीड़ित सामने आ सकें। ग्रेनोबल के अभियोजक एटियेन मैन्टॉक्स ने बताया कि आरोपी का नाम जैक्स लेवेगल है। उसे फरवरी 2024 में नाबालिगों के साथ गंभीर यौन अपराधों के आरोप में औपचारिक जांच के दायरे में लिया गया था और अप्रैल 2025 से वह न्यायिक हिरासत में है। पढ़ें पूरी खबर...
 

सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
Delhi: सड़क हादसे में जान गई तो सिस्टम की विफलता बताकर नहीं टाला जा सकेगा, अब अफसर पर गिरेगी गाज
जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने साफ कर दिया है कि अब सड़क हादसों को सिस्टम की विफलता बताकर नहीं टाला जाएगा। विभाग के ताजा आदेश में कहा गया है कि सड़क पर खुदाई, खुले गड्ढे या सुरक्षा मानकों की अनदेखी से यदि कोई हादसा होता है तो सीधे तौर पर संबंधित इंजीनियर और फील्ड अफसर जिम्मेदार माने जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

डोनाल्ड ट्रंप और अली खामेनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
US-Iran Row: अमेरिका ने कहा- ईरान से दूर रखें जहाज, खामनेई ने धमकाया; शत्रु को हताश करने की ईरानी अपील
अमेरिका-ईरान में हुई परोक्ष वार्ता के बाद भी तनाव जारी है। ट्रंप प्रशासन ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले अमेरिकी-ध्वज वाले व्यावसायिक जहाजों को निर्देश दिए हैं कि वे ईरान के क्षेत्रीय पानी से दूर रहें क्योंकि अभी दोनों देशों में तनाव बना हुआ है। उधर, इस्लामी क्रांति की सालगिरह दिवस से एक दिन पूर्व क्रांति के नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने एकता और पक्के इरादे दिखाकर शत्रुओं को हताश करने की अपील देशवासियों से की। पढ़ें पूरी खबर...
 

दुष्कर्म।
चिंताजनक: अपराध की राह पर बचपन, राजधानी में दुष्कर्म में लिप्त नाबालिगों की संख्या में 121.21% की बढ़ोतरी
कभी स्कूल की घंटी और खेल के मैदान से पहचाना जाने वाला बचपन अब अपराध के आंकड़ों में दर्ज हो रहा है। राजधानी दिल्ली में नाबालिगों के हाथों दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में आई 121.21 प्रतिशत की बढ़ोतरी न सिर्फ कानून व्यवस्था, बल्कि पूरे समाज के लिए गहरी चिंता का संकेत है। वर्ष 2024 में दुष्कर्म करने के आरोप में 66 नाबालिग पकड़े गए थे, जबकि 2025 में ये आंकड़ा 146 तक पहुंच गया। सभी तरह के अपराधों में नाबालिगों के शामिल होने की संख्या में 21.67 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
 

एपस्टीन मामला - फोटो : पीटीआई
Epstein Case: एपस्टीन से मुलाकात पर अमेरिकी वाणिज्य मंत्री का कबूलनामा, बोले- सजा के बाद भी दो बार मिले
अमेरिका की राजनीति में एक बार फिर जेफ्री एपस्टीन से जुड़े रिश्तों को लेकर हलचल तेज हो गई है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लट्निक ने सीनेट की सुनवाई में स्वीकार किया कि उन्होंने एपस्टीन से 2008 की सजा के बाद भी दो बार मुलाकात की थी। यह बयान उनके पहले के दावे से अलग है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2005 के बाद उन्होंने एपस्टीन से दूरी बना ली थी। नए खुलासे के बाद कई सांसदों ने उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
 

जैमीसन ग्रीर, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि - फोटो : ANI
USTR: 'रूस से दूरी, अमेरिका से नजदीकी', अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ने कहा- भारत ने ऊर्जा खरीद में बदला रुख
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) के प्रमुख जैमीसन ग्रीर ने कहा है कि भारत ने रूस से तेल और अन्य ऊर्जा उत्पादों की खरीद धीरे-धीरे कम करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही भारत अब अमेरिका और अन्य देशों से ऊर्जा की खरीद बढ़ा रहा है। जैमीसन ग्रीर ने यह बात एक न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कही। उन्होंने बताया कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें दोनों देशों ने अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे पर सहमति जताई। पढ़ें पूरी खबर...
 

अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
IND vs NAM: क्या नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे अभिषेक शर्मा? बुमराह ने किया अभ्यास; वॉशिंगटन टीम से जुड़े
भारत को टी20 विश्व कप में गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना है। इससे पहले टीम के लिए एक चिंता की खबर सामने आई है। अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। अभिषेक के पेट में कुछ समस्या है जिस कारण उनके नामीबिया के खिलाफ खेलने पर संशय पैदा हो गया है। भारत ने ग्रुप ए के अपने पहले मैच में अमेरिका को हराया था। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

मर्दानी 3-बॉर्डर 2 - फोटो : अमर उजाला
Box Office Report: 'बॉर्डर 2' या 'मर्दानी 3'; किसका रहा मंगल? 'वध 2' का बॉक्स ऑफिस पर है ऐसा हाल
फिल्म 'बॉर्डर 2' थिएटर्स में 19 दिन पूरे कर चुकी है। अब भी इसका जलवा बरकरार है। वीकएंड के बाद इसके कलेक्शन में बेशक कमी आई है, मगर अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है। दूसरी तरफ इसके बाद लगी 'मर्दानी 3' भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब हो रही है। इस बीच फिल्म 'वध 2' और 'भाबीजी घर पर हैं' का क्या हाल है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें