फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: यूपी और राजस्थान का बजट पेश होगा, मुंबई मेयर का चुनाव; टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला

Wed, 11 Feb 2026 06:14 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है बुधवार 11 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 11 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की नवमी है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारें बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-2027 का बजट पेश करेंगी। मुंबई मेयर का चुनाव भी आज होगा। 

विज्ञापन

मुंबई मेयर का चुनाव 
आज मुंबई मेयर का चुनाव है। मेयर पद इस बार सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। बीएमसी चुनाव में भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना गठबंधन बहुमत के साथ मजबूत स्थिति में है। 227 सदस्यीय बृहन्मुंबई महानगर पालिका के चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को 89 सीटें मिली हैं। उसके सहयोगी एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटें मिलीं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

यूपी सरकार बजट पेश करेगी 
उत्तर प्रदेश सरकार का बजट बुधवार को पेश किया जाएगा। सोमवार से शुरू हुए बजट सत्र के पहले दिन सदन में आर्थिक समीक्षा पेश हुई। आर्थिक समीक्षा के अनुसार, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश का योगदान वर्ष 2016–17 के 8.6 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2024–25 में 9.1 प्रतिशत तक पहुंच गया है। (संबंधित खबर यहांं पढ़ें)

राजस्थान सरकार बजट पेश करेगी
राजस्थान सरकार बुधवार को विधानसभा में बजट पेश करेगी। यह भजनलाल सरकार के कार्यकाल का तीसरा बजट है। इसमें राजस्थान के आय-व्यय अनुमान भी पेश किए जाएंगे। सरकार अपने खर्च का लेखा-जोखा रखने के साथ ही यह भी बताएगी कि प्रदेश पर कर्ज कितना बढ़ चुका है और आने वाले वित्त वर्ष में यह और कितना बढ़ सकता है।  बीते 5 वर्षों में राजस्थान में कर्ज की रफ्तार दोगुनी तेजी से बढ़ी है। मार्च  2022 तक राजस्थान पर कुल कर्ज 3,53,556.08 करोड़ रुपए था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

लोकसभा में बजट चर्चा का जवाब देंगी वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को लोकसभा में बजट पर हुई चर्चा का जवाब देंगी। कई दिनों से चल रहे गतिरोध के बाद मंगलवार को बजट पर चर्चा शुरू हुई। हालांकि, इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष सदन में मौजूद नहीं रहेंगे। विपक्ष ने उनके खिलाफ मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इस प्रस्ताव पर बजट सत्र के अगले भाग में चर्चा हो सकती है। बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को खत्म हो रहा है। दूसरा भाग 9 मार्च शुरू होगा। बिराल ने अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा तक सदन में नहीं जाने का फैसला किया है।

जयदीप सेंगर से जुड़ें मामले पर सुनवाई
उन्नाव दुष्कर्म मामले से जुड़े हिरासत में मौत के मामले में सजा काट रहे कुलदीप सेंगर के भाई जयदीप सेंगर की अंतरिम जमानत तीन महीने बढ़ाने की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी। 

कफ सिरप मामले  में सुनवाई
बुधवार को कफ सिरप से संबंधित मामले में वाराणसी कोर्ट में सुनवाई होगी। कफ सिरप तस्करी मामले में आरोपी भोला जायसवाल और उसके परिजनों की संपत्ति कुर्क किए जाने को लेकर सोमवार को अपर जिला जज मनोज कुमार की अदालत में सुनवाई हुई थी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

विश्व कप में तीन मैच
टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार को तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच सुबह 11 बजे से अहमदाबाद खेला जाएगा।  दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। इस मैच के साथ ऑस्ट्रेलिया अपने विश्वकप अभियान का आगाज करेगा। वहीं, तीसरा मैच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज  के बीच होगा। यह मुकाबला शाम सात बजे से मुंबई में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला जीत चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें