फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, लोकसभा में आज बजट पर बोल सकते हैं राहुल गांधी

Mon, 29 Jul 2024 07:16 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के 22 राज्यों में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज दोपहर दो बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर बोल सकते हैं। 
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 22 राज्यों में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज दोपहर दो बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर बोल सकते हैं। उधर भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना ग्रुप चरण के दूसरे मैच में अर्जेंटीना से होगा, जबकि बैडमिंटन और टेबल टेनिस खिलाड़ी भी अपने अभियान को गति देने उतरेंगे। यहां स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम-स्नातक (सीयूईटीयूजी) के परिणाम रविवार को जारी किए। वहीं 2014 से लेकर 2024 के बीच देश में बाघों की संख्या 65 फीसदी बढ़ गई है। दूसरी तरफ मुखर्जी नगर, करोल बाग, पटेल नगर, ओल्ड राजेंद्र नगर समेत कई इलाकों में सुरक्षा ताक पर रखकर चल रहा कोचिंग का जानलेवा कारोबार किया जा रहा है। इधर, विपक्ष की ओर से भाजपा को लेकर बनाई गई आरक्षण और संविधान विरोधी छवि को ध्वस्त करने के लिए भाजपा शासित राज्य बड़ी मुहिम चलाएंगे।
विज्ञापन



मौसम: हिमाचल में बादल फटने से मची तबाही, गुजरात में बाढ़ के हालात; आज 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेमकुंड साहिब मार्ग पर भूस्खलन से भारी चट्टाने सड़कों पर आ गिरी, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, गुजरात के कई इलाकों में अब भी बारिश का पानी भरा होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग ने हिमाचल में 3 अगस्त तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी करने के साथ ही देश के 22 राज्यों में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूरी खबर पढ़िए

Parliament: लोकसभा में आज बजट पर बोल सकते हैं राहुल गांधी, संबोधन के लिए जोर पकड़ रही कांग्रेस सांसदों की मांग

राहुल गांधी - फोटो : ANI
विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज दोपहर दो बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर बोल सकते हैं। कांग्रेस सांसदों का मानना है कि राहुल को निचले सदन को संबोधित करना चाहिए, विपक्ष के नेता के तौर पर उनके संबोधन का काफी असर पड़ेगा। हालांकि, राहुल गांधी ने अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सांसदों की मांग के चलते वह आज सुबह निचले सदन को संबोधित करने पर फैसला लेंगे। पूरी खबर पढ़ें

Paris Olympics Day 3 Schedule: रमिता और अर्जुन बाबुता से रहेगी पदक की आस, पुरुष हॉकी टीम की नजरें दूसरी जीत पर

पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : PTI

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना ग्रुप चरण के दूसरे मैच में अर्जेंटीना से होगा, जबकि बैडमिंटन और टेबल टेनिस खिलाड़ी भी अपने अभियान को गति देने उतरेंगे। महिला तीरंदाजी टीम का सफर क्वार्टर फाइनल में भले ही समाप्त हो गया, लेकिन पुरुष तीरंदाजी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करने उतरेगी। पढ़ें पूरी खबर

CUET-UG Result: परीक्षा परिणाम जारी, 283 विवि में होंगे नामांकन; UGC ने कहा- दाखिले का पर्याप्त समय मिलेगा

CUET UG 2024 - फोटो : Amar ujala

स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम-स्नातक (सीयूईटीयूजी) के परिणाम रविवार को जारी किए। इसी के साथ 283 विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता खुल गया है। सीयूईटी-यूजी की मेरिट के आधार पर ही स्नातक पाठ्यक्रमों में सीट मिलेगी। अगस्त के दूसरे से तीसरे हफ्ते के बीच नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। दाखिले के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें

Tiger: भारत में बाघों की संख्या 10 साल में 65 फीसदी बढ़ी, 2014 में 2,226 बाघ थे, जो बढ़कर हुए 3,682

दुधवा के जंगल में विचरण करता बाघ।

2014 से लेकर 2024 के बीच देश में बाघों की संख्या 65 फीसदी बढ़ गई है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार, 2014 में देश के अंदर कुल बाघों की संख्या 2,226 थी, जो अब बढ़कर 3,682 हो गई है। पढ़ें पूरी खबर

मौत का कोचिंग सेंटर: सुरक्षा ताक पर रखकर चल रहा 'जानलेवा कारोबार', संकरी गली में तारों का मकड़जाल

सीढ़ियों में बिजली के मीटरों और तारों का जाल बिछा है - फोटो : अमर उजाला

ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे के बाद भी कई कोचिंग संस्थान व लाइब्रेरी संचालकों की नींद नहीं टूटी है। अब भी बेखौफ होकर कक्षाएं व लाइब्रेरी संचालित की जा रही हैं। मुखर्जी नगर, करोल बाग, पटेल नगर, ओल्ड राजेंद्र नगर समेत कई इलाकों में सुरक्षा ताक पर रखकर चल रहा कोचिंग का जानलेवा कारोबार किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें

राजनीति: विपक्ष की बनाई संविधान विरोधी छवि खत्म करने को मुहिम चलाएगी भाजपा, मंत्रियों को दिए निर्देश    

जेपी नड्डा का जम्मू दौरा - फोटो : संवाद

विपक्ष की ओर से भाजपा को लेकर बनाई गई आरक्षण और संविधान विरोधी छवि को ध्वस्त करने के लिए भाजपा शासित राज्य बड़ी मुहिम चलाएंगे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अपने मुख्यमंत्रियों को सरकार और संगठन के बीच हर स्तर पर समन्वय बनाने का सख्त निर्देश दिया है। पढ़ें पूरी खबर 

Venezuela Elections: दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला में मतदान शुरू, राष्ट्रपति मादुरो को एकजुट विपक्ष से चुनौती

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (फाइल) - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को एकजुट विपक्ष चुनौती दे रहा है। 11 साल से सत्ता पर काबिज मादुरो को इस चुनाव में कड़ी चुनौती मिल रही है। पढ़ें पूरी खबर

Khadi Industry: खादी की बिक्री 400 फीसदी बढ़ी, पीएम मोदी ने कहा- कारोबार पहली बार डेढ़ लाख करोड़ के पार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री ने मन की बात की 112वीं कड़ी में देशवासियों से खादी के कपड़े खरीदने का आग्रह भी किया। अगस्त महीने को आजादी का महीना करार देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों के पास भांति-भांति के वस्त्र होंगे, लेकिन अभी तक यदि खादी के वस्त्र नहीं खरीदे हैं, तो इस साल से ही इनकी खरीदारी शुरू कर दें। पूरी खबर पढ़ें

विज्ञापन

India's Best Dancer Season 4: 'इंडियाज बेस्ट डांसर 4' को मिले अपने 'बेस्ट बारह', इस दिन होगा शो का आगाज

'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के चर्चित डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4' ने देश भर से अद्वितीय प्रतिभागियों की भीड़ को देखने के बाद अपने 'बेस्ट बारह' चुन लिए हैं। ईएनटी (मनोरंजन, नयापन और तकनीक) विशेषज्ञों यानी कि करिश्मा कपूर, गीता कपूर और टेरेंस लुईस ने प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के लिए बेस्ट बारह को चुना है। तीन और चार अगस्त को ग्रैंड प्रीमियर में, दर्शक पहली बार अपने संबंधित कोरियोग्राफरों के साथ बेस्ट बारह को देखेंगे, और यहीं से 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4' की विजेता ट्रॉफी की यात्रा शुरू होगी।  पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें