राजस्थान के जोधपुर में झंडा उतार फेंकने और दूसरा झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पथराव किया गया। मामले के बाद मौके पर हालात तनावपूर्ण हैं। वहीं भाजपा सीएम गहलोत से इस्तीफे की मांग कर रही है।
यहां पढ़ें Live अपडेट...
Rahul seen in Nepal pub
- फोटो : video grab
नेपाल यात्रा पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक पब का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक पब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता को घेरा है।
पढ़ें पूरी खबर...
पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे डेनमार्क
- फोटो : ANI
यूरोप यात्रा के दूसरे दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंच गए हैं। वे डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान करेंगे।
यहां पढ़ें हर जानकारी...
उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव के बाद से जिस तरह से शिवपाल यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मुखर हैं, उसका सिलसिला अभी थमा नहीं है। ईद के दिन भी शिवपाल यादव ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया है।
शिवपाल ने क्या कहा यहां पढ़िए...
देश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ कल यानी चार मई को लॉन्च होगा। इससे पहले एलआईसी का आईपीओ सोमवार को एंकर निवेशकों के लिए खुला था, इन निवेशकों ने इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च से पहले ही एंकर निवेशकों से एलआईसी ने पूरे 5620 रुपये जुटाए हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
रिंकू सिंह और नीतीश राणा
- फोटो : IPL/BCCI
नीतीश राणा के साथ बातचीत में रिंकू ने बताया कि उन्हें आज कितना स्कोर बनाना है, वह उन्होंने अपनी हथेली पर लिख रखा था। रिंकू को यह भी उम्मदी थी कि वह इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनेंगे और वैसा ही हुआ भी। रिंकू प्लेयर ऑफ द मैच बने। हाथ पर '50 नॉट आउट' लिख कर मैदान में क्यों उतरे थे रिंकू सिंह?
नीतीश को बताई पूरी कहानी...यहां जानें
पवन सिंह और खेसारी लाल
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल और पवन सिंह का विवाद चर्चा में बना हुआ है। दोनों के इस विवाद ने अब एक अलग रूप ले लिया है। खेसारी लाल और पवन सिंह दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बोलते हैं। इस विवाद में दोनों के फैन भी कूद पड़े हैं। पवन सिंह के एक फैन ने खेसारी लाल और उनके परिवार को धमकी दी थी, जिसका वीडियो खेसारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वहीं, अब इस पूरे विवाद के बीच पवन सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है।
यहां पढ़ें पवन सिंह ने पोस्ट में क्या लिखा है...