फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक की बड़ी खबरें: आज सुर्खियों में क्यों है जेल, बेल और रेल तो ज्ञानवापी मामले में क्या है ताजा अपडेट, यहां पढ़ें

Fri, 20 May 2022 03:21 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
आज देश में जेल, बेल और रेल की खबरें सुर्खियों में है। दो साल दो माह 24 दिन बाद जहां आजम खां आज जेल से रिहा हुए तो सिद्धू को रोडरेज मामले में जेल जा रहे हैं। वहीं लालू प्रसाद पर रेल मंत्री रहते हुए एक और घोटाला का आरोप लगा है। मनोरंजन जगत की बात करें तो बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। देश-दुनिया, राजनीति और खेल की अहम खबरें यहां पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

 

आजम खान रामपुर की सीमा में पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
दो साल दो माह 24 दिन बाद जेल से रिहा हुए सपा के कद्दावर नेता और विधायक आजम खां सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे रामपुर की सीमा में पहुंच गए। मिलक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां पढ़ें ताजा अपडेट...

ज्ञानवापी मस्जिद में आज जुमा की नमाज पढ़ने जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में आज जुमे की नमाज को लेकर अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने पत्र जारी कर नमाजियों से एक गुजारिश की। कमेटी ने कहा कि जुमा की नमाज के लिए लोग कम तादाद में ज्ञानवापी मस्जिद आएं। इस अपील का असर खास नहीं पड़ा। बड़ी संंख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए ज्ञानवापी पहुंच गए। यहां पढ़ें पूरी खबर...

नवजोत सिद्धू। - फोटो : फाइल
नवजोत सिंह सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट से समर्पण करने के लिए समय मांगा था जिसे सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया है। इससे पहले जस्टिस एएम खानविलकर ने सिद्धू को आवेदन दाखिल करने के लिए कहा था। हालांकि चीफ जस्टिस ने विशेष पीठ के गठन की मांग करने के लिए वकील द्वारा उल्लेख करने के आग्रह को ठुकरा दिया। इसके तहत अब नवजोत सिद्धू को आज ही समर्पण करना होगा। यहां पढ़ें हर अपडेट..

लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर एक बार फिर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शिकंजा कस दिया है। रेलवे में नौकरियों के बदले जमीनें हड़पने के मामले को लेकर उनके व उनके परिजनों से जुड़े 17 ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

इरफान पठान - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान इन दिनों पत्नी के साथ सऊदी अरब में हैं। इरफान यहां छुट्टी मनाने या क्रिकेट से जुड़े किसी काम से नहीं गए हैं, बल्कि उमरा करने के लिए इरफान यहां पहुंचे हैं। इरफान ने अपनी पत्नी सफा बेग के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी है। इरफान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उमरा के लिए इरफान ने आईपीएल की कमेंट्री से भी ब्रेक लिया है। यहां देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

कनिका और गौतम - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर एक बार फिर दुल्हन बनने को तैयार हैं। बेबी डॉल गाने से लोगों के बीच लोकप्रिय हुईं कनिका शुक्रवार को अपने मंगेतर गौतम के साथ सात फेरे लेंगी। यहां पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें