आईपीएल 2022 में आरसीबी के आखिरी मैच में विराट कोहली अपनी पुरानी लय में नजर आए। उन्होंने 54 गेंद में 73 रन की शानदार पारी खेली और करो या मरो के मुकाबले में अपनी टीम को चैंपियन बनाया। इस बेहतरीन पारी के दौरान विराट ने आरसीबी के लिए अपने 7000 हजार रन पूरे कर लिए। वो यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उनसे पहले कोई भी खिलाड़ी किसी एक टीम के लिए इतने रन नहीं बना पाया है। किसी फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुरेश रैना दूसरे स्थान पर हैं। रैना ने चेन्नई के लिए 5529 रन बनाए हैं।
प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आरसीबी को हर हाल में गुजरात के खिलाफ मैचच जीतना था। ऐसे में विराट ने अपनी टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हुए इस सीजन का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इस सीजन उनके बल्ले से सिर्फ अर्धशतक निकले हैं और दोनों गुजरात के खिलाफ ही आए हैं।